'आपके शानदार प्रदर्शन ने एक यादगार अध्याय लिखा है', गोल्ड मेडल जीतने पर अमित शाह ने भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को दी बधाई

IANS | September 26, 2026 5:32 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 40-34 से हराया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

IANS | September 26, 2026 3:59 PM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता।

जन्मदिन विशेष: क्रिकेटर के बाद लक्ष्मीपति बालाजी कोच के रूप में बना रहे हैं खास पहचान

IANS | September 26, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे गेंदबाज बहुत कम हुए हैं, जिन्होंने बड़ी लोकप्रियता हासिल की है और क्रिकेट फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। लक्ष्मीपति बालाजी एक ऐसा ही नाम है। बालाजी का अंतरराष्ट्रीय करियर बेशक छोटा रहा, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। क्रिकेट से संन्यास के बाद वह कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं और सफल हो रहे हैं।

यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, टीम को जिताने के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए तैयार हूं: विराट कोहली

IANS | September 26, 2026 3:01 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 पर अपना पूरा ध्यान लगा रहे हैं। उन्होंने माना कि साउथ अफ्रीका में होने वाला यह टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी वनडे विश्व कप हो सकता है। ऐसे में वह इसे यादगार बनाने और भारत को चैंपियन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं।

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

IANS | September 26, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। लंबे समय से चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 6 अक्टूबर से होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हार्दिक अब नई इंजरी की चपेट में आ गए हैं।

गांव वालों ने ताने मारे, माता-पिता और कोच ने भरोसा किया, पोल वॉल्ट में ब्रॉन्ज जीतकर भावुक हुईं बारानिका इलांगोवन

IANS | September 26, 2026 2:43 PM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को बारानिका इलांगोवन ने पोल वॉल्ट में देश को ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। हालांकि, यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। बारानिका ने जब पोल वॉल्ट शुरू किया, तो उनके गांव के लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह खेल जोखिम उठाने लायक है। उन्होंने उनके माता-पिता से यह भी कहा कि अगर उन्हें चोट लग गई तो कोई उनसे शादी नहीं करेगा।

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से हराया

IANS | September 26, 2026 2:33 PM

इचिनोमिया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने शनिवार को इचिनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेजियम में महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स 2026: अनाहत के बाद अभय सिंह ने भी बनाई फाइनल में जगह, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान को दी शिकस्त

IANS | September 26, 2026 2:11 PM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के अभय सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 (11-3, 12-10, 11-6) से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स 2026: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी बनीं

IANS | September 26, 2026 12:42 PM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की अनाहत सिंह ने जापान की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 3-2 (9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3) से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही अनाहत ने एशियन गेम्स 2026 के महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स 2026: जीत के साथ आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह

IANS | September 26, 2026 11:45 AM

इचिनोमिया सिटी, 26 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन सिंगल्स मुकाबलों के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बना ली है। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल की और भारत की सिंगल्स स्पर्धा में मेडल की उम्मीदों को बरकरार रखा।