एशियन गेम्स 2026: जोशना-सेंथिलकुमार की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष, सेमीफाइनल में मिली हार

IANS | September 26, 2026 11:33 AM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने स्क्वैश में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हालांकि, भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में हांगकांग, चीन की जोड़ी ली का यी और तांग मिंग होंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

एशियन गेम्स: सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में 44 साल बाद देश को दिलाया पदक, जीता सिल्वर मेडल

IANS | September 26, 2026 7:40 AM

नागोया, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीता। बरवाल के सिल्वर ने इवेंट में देश के मेडल जीतने का 44 साल का इंतजार समाप्त किया।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: चोटिल जोस बटलर तीसरे वनडे से हुए बाहर, डेन लॉरेंस को मिली जगह

IANS | September 25, 2026 11:38 PM

लंदन, 25 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर श्रीलंका के खिलाफ रविवार को 'द ओवल' में होने वाले निर्णायक तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्हें हेडिंग्ले में खेले गए दूसरे मैच के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे सीरीज के आगाज से पहले चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, कोहनी में लगी सिराज की गेंद

IANS | September 25, 2026 11:32 PM

तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले वनडे से ठीक पहले शुक्रवार को नेट सेशन के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक उछलती हुई गेंद भारतीय कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी कोहनी पर लगी।

'हमारे पूरे परिवार की मेहनत सफल हो गई', मनप्रीत कौर के ब्रॉन्ज मेडल जीतने से गदगद सास-ससुर

IANS | September 25, 2026 11:09 PM

अंबाला, 25 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को मनप्रीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उन्होंने 17.17 मीटर दूर गोला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।

'वह हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर गुलवीर-मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

IANS | September 25, 2026 10:21 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह, मनप्रीत कौर और बारानिका इलांगोवन को बधाई दी। इन तीनों ने शुक्रवार को भारत के एथलेटिक्स मेडल टैली में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जोड़ा।

सीएसके से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात, मुझे बड़ी जिम्मेदारी निभानी है : जहीर खान

IANS | September 25, 2026 10:02 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नए हेड कोच जहीर खान ने शुक्रवार को कहा कि पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन टीम की कमान संभालना एक सम्मान की बात है, जिसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। उन्होंने कहा कि पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेना रोमांचक और चुनौतीपूर्ण काम होगा।

एशियन गेम्स 2026: 'छोटी-छोटी बातें ही सबसे बड़ा फर्क डालती हैं', सिल्वर मेडल जीतने के बाद बोले गुलवीर

IANS | September 25, 2026 9:19 PM

नागोया, 25 सितंबर (आईएएनएस)। गुलवीर सिंह का मानना ​​है कि एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतने में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने और अपनी पूरी टीम के सहयोग ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर अक्सर छोटी-छोटी बातें ही सबसे बड़ा फर्क डालती हैं।

'यह एक बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मनुष-दिया को दी बधाई

IANS | September 25, 2026 8:52 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को मनुष शाह और दिया चितले की जोड़ी ने टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। मनुष-दिया को खास उपलब्धि हासिल करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है।

'ढोल-नगाड़ों संग और मिठाई खिलाकर करेंगे स्वागत', गोल्ड मेडल जीतने पर सुरुचि की मां ने जताई खुशी

IANS | September 25, 2026 8:18 PM

झज्जर, 25 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंड में सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया। बेटी के गोल्ड जीतने के बाद सुरुचि के घर में जश्न मनाया जा रहा है। सुरुचि की मां का कहना है कि बेटी का स्वागत ढोल-नगाड़ों संग और मिठाई खिलाकर किया जाएगा।