आईएसएल: देजान द्राजिक ने दागे 2 गोल, मोहन बागान ने ओडिशा एफसी को 3-2 से हराया

IANS | November 5, 2026 10:10 PM

कोलकाता, 5 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 में गुरुवार शाम को मोहन बागान सुपर जाइंट (एमबीएसजी) ने ओडिशा एफसी के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की।

पीएम मोदी के 'अपनेपन' ने पैरा एथलीट्स का जीता दिल, अशोक मलिक को अपने हाथ से खिलाया चूरमा

IANS | November 5, 2026 10:03 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट्स गुरुवार को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस दौरान पुरुषों की 65 किलोग्राम पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर जीतने वाले अशोक कुमार मलिक अपने साथ चूरमा लेकर आए थे। पीएम मोदी ने बड़े अपनेपन और प्यार से अशोक को अपने हाथों से चूरमा खिलाया और फिर उन्हें पास खड़े अन्य खिलाड़ियों को भी चूरमा खिलाने को कहा।

सैफ चैंपियनशिप: सुहैल का 'डबल धमाल', गत चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया

IANS | November 5, 2026 8:16 PM

ढाका, 5 नवंबर (आईएएनएस)। सैफ चैंपियनशिप 2026 के 'ग्रुप बी' के अपने पहले मैच में, गत चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से मात देकर शानदार शुरुआत की।

रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र को हराकर त्रिपुरा ने किया उलटफेर, पृथ्वी शॉ की कप्तानी में महाराष्ट्र ने बंगाल को 10 विकेट से रौंदा

IANS | November 5, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप में कर्नाटक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए असम को एक पारी और 314 रनों से रौंदा। वहीं, पृथ्वी शॉ की कप्तानी में महाराष्ट्र ने बंगाल को 10 विकेट से रौंदा। उत्तराखंड और तमिलनाडु ने भी शानदार जीत दर्ज की।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-0 से हराया, लगातार 5 मुकाबले में दर्ज की जीत

IANS | November 5, 2026 7:48 PM

गोवा, 5 नवंबर (आईएएनएस)। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने गुरुवार को फतोरदा पीजेएन स्टेडियम में चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इसी के साथ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 में अपने अपराजित रहने के सिलसिले को 5 मुकाबलों तक पहुंचा दिया है।

पहला टेस्ट: ब्रेंडन टेलर के शतक ने दिलाई अफगानों के खिलाफ दमदार शुरुआत, पहले दिन जिम्बाब्वे- 326/5

IANS | November 5, 2026 7:34 PM

शारजाह, 5 नवंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दमदार शुरुआत की है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने ब्रेंडन टेलर (131) और कप्तान ब्रायन बेनेट (नाबाद 71) रन की शानदार पारियों की मदद से पहले दिन की समाप्ति तक 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए।

दूसरा टेस्ट : आमिर जांगू बने 'संकटमोचक', शुरुआती झटकों के बाद बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज ने की शानदार वापसी

IANS | November 5, 2026 7:22 PM

सिलहट, 5 नवंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं।

भारत-श्रीलंका के पहले वनडे मैच का बदला वेन्यू, नई दिल्ली की जगह अब विशाखापट्टनम में खेला जाएगा मुकाबला

IANS | November 5, 2026 7:04 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे मैच के वेन्यू में बदलाव किया गया है। नई दिल्ली में होने वाला पहला वनडे मैच अब विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है।

हम चाहते हैं कि भारत 'वर्ल्ड क्लास प्लेयर' भी दे और 'वर्ल्ड क्लास स्पोर्टस इक्विपमेंट' भी बनाए: पीएम मोदी

IANS | November 5, 2026 6:36 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों के साथ बातचीत की। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश का उद्देश्य 'वर्ल्ड क्लास प्लेयर' देने के साथ-साथ 'वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इक्विपमेंट' बनाना भी है।

'वो पल सभी देशवासियों को भावुक कर गया', मां को खोने के बावजूद गोल्ड जीतने वाले रिंकू हुड्डा की पीएम मोदी ने की तारीफ

IANS | November 5, 2026 6:03 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के भाला फेंक खिलाड़ी रिंकू हुड्डा ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। एशियन पैरा गेम्स से 2 महीने पहले मां का निधन होने के बावजूद रिंकू ने हिम्मत नहीं हारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिंकू की जमकर सराहना की है।