कॉमनवेल्थ गेम्स: 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के अभियान का समापन

IANS | August 2, 2026 10:10 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ग्लासगो में हुआ। इसमें भारत ने कुल 39 मेडल के साथ चौथा स्थान अपने नाम किया। इन मेडल्स में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे। पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल (5 गोल्ड, 13 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) हासिल किए, जबकि महिलाओं ने कुल 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते।

सीडब्ल्यूजी 2026: भारत के हाथ से फिसला मेडल, जूडोका इशरूप नारंग मामूली अंतर से चूकीं ब्रॉन्ज

IANS | August 2, 2026 8:45 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 78 किलोग्राम भार वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारतीय जूडोका इशरूप नारंग को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को 'एसईसी हॉल-4' में हुए इस कड़े मुकाबले में उन्हें कनाडा की कोराली गॉडबूट ने 'गोल्डन स्कोर' में हराया।

जन्मतिथि विशेष: घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक खेले इन 3 क्रिकेटरों का टीम इंडिया के साथ छोटा सफर रहा

IANS | August 2, 2026 7:38 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में क्रिकेट जैसी लोकप्रियता और पैसा किसी खेल में नहीं है। यही वजह है कि देश का अधिकांश युवा क्रिकेट खेलता है और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहता है। हालांकि, हर क्रिकेटर का भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना पूरा नहीं होता, और अगर पूरा भी होता है, तो उन्हें बहुत कम समय मिलता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पी.टी. उषा ने स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला एथलीटों की तारीफ की

IANS | August 2, 2026 6:42 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष पी.टी. उषा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के कैंपेन का नेतृत्व करने वाली देश की महिला एथलीटों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि महिला एथलीटों की उपलब्धियां उनकी वर्षों की लगन को दिखाती हैं और साथ ही नई पीढ़ी की लड़कियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती हैं। महिला एथलीटों ने देश के 13 स्वर्ण पदकों में 8 स्वर्ण पदक जीते हैं।

सरकार सहयोग जारी रखे, हम आगे और भी ज्यादा पदक जीतेंगे: मीराबाई चानू

IANS | August 2, 2026 5:12 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चानू ने 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। मौजूदा इवेंट में चानू का स्वर्ण देश का पहला स्वर्ण था। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में चानू का यह लगातार तीसरा स्वर्ण पदक था। मीराबाई चानू ग्लासगो में यादगार प्रदर्शन के बाद स्वदेश लौट आई हैं।

संजना-अटापट्टू की शानदार पारी, श्रीलंका ने दूसरे टी20 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

IANS | August 2, 2026 3:06 PM

दांबुला, 2 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान से मिले 176 रनों के लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने 17.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है।

'देश के लिए मेडल जीतकर बहुत खुश हूं', भारत लौटने पर मीराबाई चानू, लवप्रीत समेत वेटलिफ्टिंग टीम का हुआ भव्य स्वागत

IANS | August 2, 2026 2:52 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करके भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम रविवार को स्वदेश लौटी। ग्लासगो में गोल्ड मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। वहीं, लवप्रीत सिंह ने उनका समर्थन करने के लिए देशवासियों का धन्यवाद किया।

मैं पहले ही भारत के लिए खेल चुका हूं, अब मुझे कुछ और हासिल नहीं करना है: भुवनेश्वर

IANS | August 2, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में वापसी अब उनके लिए मुख्य मकसद नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय टीम से बाहर की जिंदगी को अपना लिया है और अब वे सिर्फ खेल के प्रति अपने जुनून के कारण खेल रहे हैं।

17 वर्षीय तन्वी शर्मा बनीं चैंपियन, ताइपे ओपन का खिताब जीतकर रचा इतिहास

IANS | August 2, 2026 1:38 PM

ताइपे, 2 अगस्त (आईएएनएस)। 17 वर्षीय भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस खिताब को जीतने वाली किसी भी कैटेगरी की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी हैं। यह उनका पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 टाइटल भी है।

'हमने इंग्लैंड के मुक्केबाज के खिलाफ पूरी तैयारी की थी', अंकुश पंघाल के गोल्ड जीतने पर बोले कोच प्रदीप सावंत

IANS | August 2, 2026 1:35 PM

हिसार, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारतीय मुक्केबाजी टीम के लिए यादगार रहा। बॉक्सिंग में देश की झोली में कुल 10 मेडल आए, जिसमें से 7 गोल्ड रहे। अंकुश पंघाल ने 80 किलोग्राम कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'गोल्डन पंच' लगाया। अंकुश के कोच प्रदीप सावंत ने बताया कि अंकुश और उन्होंने मिलकर इंग्लैंड के बॉक्सर डिमेजी शिट्टू के खिलाफ पहले से ही तैयारी कर रखी थी।