वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

IANS | November 2, 2026 8:44 AM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। हालांकि, 50 ओवर के फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है।

न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

IANS | November 2, 2026 7:38 AM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के आगाज से पहले दोहरा झटका लगा है। रचिन रविंद्र अपनी इंजरी से पूरी तरह से नहीं उबर पाने के चलते वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, मार्क चैपमैन भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

हाइलो ओपन: जोनाथन क्रिस्टी को मात देकर लक्ष्य सेन ने जीता मेंस सिंगल्स का खिताब

IANS | November 1, 2026 11:43 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 में शिकस्त देकर मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक यादगार दोहरी जीत पूरी की।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

IANS | November 1, 2026 11:17 PM

जालंधर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में रविवार को कप्तान हरमनप्रीत सिंह की 'हैट्रिक' की मदद से भारत ने मलेशिया को 4-2 से मात दी। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार चौथी जीत है। शानदार प्रदर्शन के लिए हरमनप्रीत को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

आईएसएल: इंटर काशी को 2-1 से मात देकर एफसी गोवा ने खोला जीत का खाता

IANS | November 1, 2026 10:52 PM

पुणे, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में एफसी गोवा ने इंटर काशी एफसी को 2-1 से मात देकर सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की। ​​पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी गोवा ने पूरे 3 अंक अपने नाम किए। दूसरी तरफ, इंटर काशी एफसी को इस सीजन में अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

तीसरा टी20: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

IANS | November 1, 2026 10:31 PM

शारजाह, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। इसी के साथ अफगान टीम ने सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' कर लिया।

पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, 'हाइलो ओपन' जीतकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया

IANS | November 1, 2026 9:56 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने रविवार को जर्मनी के सारब्रुकन में आयोजित 'हाइलो ओपन सुपर 500' बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इस सत्र का अपना दूसरा टाइटल हासिल किया। सिंधु ने फाइनल में डेनमार्क की लाइन होजमार्क केयर्सफेल्ट को सीधे गेमों में शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की।

बायर्न म्यूनिख को लगा दोहरा झटका, सर्जरी से गुजरे सैबारी, सर्ज ग्नाब्री चोट के कारण हुए बाहर

IANS | November 1, 2026 8:06 PM

म्यूनिख, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बोरूसिया डॉर्टमुंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने वाले बायर्न म्यूनिख फुटबॉल क्लब को एक साथ दो खिलाड़ियों की चोट का सामना करना पड़ा है। इस्माइल सैबारी के दाहिने टखने में 'सिंडेस्मोटिक लिगामेंट' फट गया है, जिसके लिए उनकी सर्जरी हुई है। वहीं, सर्ज ग्नाब्री की बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट आई है।

आईएसएल: अंतिम 20 मिनटों में 3 गोल, एससी दिल्ली ने शानदार वापसी करते हुए मुंबई सिटी एफसी को हराया

IANS | November 1, 2026 7:53 PM

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में, एससी दिल्ली ने अंतिम 20 मिनटों में तीन गोल दागकर मुंबई सिटी एफसी को 3-2 से हराया। रविवार को फुटबॉल एरिना में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम के लिए कार्लोस फोर्टेस (73'), अक्षत मेहरा (90+2') और जुआन पेना (90+4') ने गोल किए। इससे पहले, हाफ-टाइम तक मुंबई सिटी एफसी 2-0 से आगे थी, जिसके लिए मुहम्मद अजसल (6') और जोथनपुइया (27') ने गोल किए थे।

'शिकारी बनें, शिकार नहीं', ग्लेन फिलिप्स ने बताया टी20 सीरीज में अपनी सफलता का मंत्र

IANS | November 1, 2026 7:05 PM

हैमिल्टन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। ग्लेन फिलिप्स का प्रदर्शन भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में लाजवाब रहा। सीरीज में 341 रन बनाने के साथ ही फिलिप्स ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। पांचवें टी20 में नाबाद 65 रनों की पारी खेलने के बाद फिलिप्स ने अपनी सफलता का मंत्र बताया है।