बर्थडे स्पेशल: 'गॉड ऑफ फोर्थ इनिंग' के नाम से मशहूर रहे हैं वीवीएस लक्ष्मण
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। कलाई के जादूगर के रूप में मशहूर लक्ष्मण का टेस्ट क्रिकेट में बड़ा योगदान रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है।