रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27: कुल आठ मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त, 2 मैच में बारिश बनी 'विलेन'

IANS | October 29, 2026 7:48 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में गुरुवार को 8 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए, जिनमें 2 मुकाबलों में बारिश 'विलेन' साबित हुई। आइए, ड्रॉ हुए उन सभी मुकाबलों के बारे में जानते हैं।

खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मंजूरी मिलने पर लुधियाना के साइकिल इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी खुश, पीएम मोदी से की खास अपील

IANS | October 29, 2026 7:46 PM

लुधियाना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी खेल विनिर्माण इकोसिस्टम विकसित करने के लिए खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मंजूरी दी है। लुधियाना के साइकिल इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों ने इसकी सराहना की है।

राही सरनोबत: वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला शूटर

IANS | October 29, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। राही सरनोबत एक भारतीय स्पोर्ट शूटर हैं। वे 25 मीटर पिस्टल इवेंट की विशेषज्ञ हैं। सरनोबत ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, दक्षिण एशियाई खेल, विश्व कप और कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में देश के लिए गोल्ड जीते हैं।

ऑल इंडिया मल्लखम्भ चैंपियनशिप 2026: पदक विजेता दीया रावल और देवव्रत पंड्या ने बढ़ाया गुजरात का मान

IANS | October 29, 2026 6:37 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के झांसी में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित 'श्री सीताराम गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया मल्लखम्भ चैंपियनशिप 2026' में गुजरात के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। प्रतियोगिता में वडोदरा की दीया रावल ने अंडर-16 गर्ल्स कैटेगरी में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते, वहीं मल्लखम्भ अंडर-18 बॉयज कैटेगरी में देवव्रत पंड्या ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए।

जोश इंग्लिस बने तीनों फॉर्मेट में एक से अधिक शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई

IANS | October 29, 2026 4:59 PM

केप टाउन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने गुरुवार को न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 102 रन बनाए। इसी के साथ इंग्लिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक से अधिक शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए।

मोदी सरकार के 'खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम' से जालंधर के खेल उद्योग को होगा फायदा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

IANS | October 29, 2026 4:43 PM

जालंधर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। जालंधर को दुनिया भर में खेल उपकरणों के बड़े उत्पादन केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां के खेल उद्योग से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया के तहत वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक के लिए खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मंजूरी दी है। इसका फायदा जालंधर के खेल उद्योग को हो सकता है।

स्कोरिंग में गलती के कारण महिला अंडर-19 टीम को नुकसान; जेएससीए ने बीसीसीआई से शिकायत की

IANS | October 29, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने बीसीसीआई से शिकायत की है। एसोसिएशन का कहना है कि स्कोरिंग में हुई एक कथित गलती की वजह से झारखंड की महिला अंडर-19 टीम को उत्तराखंड के खिलाफ टी20 चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में नुकसान उठाना पड़ा। स्कोरर्स की गलती के कारण टीम को एक रन नहीं दिया गया, और अंत में वे यह मैच एक रन से हार गईं। जेएससीए चाहता है कि मामले की जांच करते हुए सही फैसला लिया जाए।

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

IANS | October 29, 2026 11:52 AM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ की वापसी के लिए दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज तक इंतजार करना होगा। स्कैन से पता चला है कि उन्हें 'सर्वाइकल फैसेट जॉइंट' (गर्दन के जोड़) में चोट लगी है। इस चोट के कारण अनुभवी बल्लेबाज को केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे निर्णायक टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा।

कौन हैं 15 वर्षीय उमा काश्वी? डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं

IANS | October 29, 2026 9:18 AM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए कोच्चि में बुधवार को हुए मिनी ऑक्शन में 15 वर्षीय खिलाड़ी उमा काश्वी चर्चा का विषय रहीं। उमा को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा और वह डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं।

सोफिया डंकले से लेकर चमारी अटापट्टू तक, डब्ल्यूपीएल 2027 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं ये 5 स्टार खिलाड़ी

IANS | October 29, 2026 8:49 AM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए बुधवार को कोच्चि में मिनी ऑक्शन हुआ। ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी सोफी मोलिनेक्स ऑक्शन में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया, हालांकि कई ऐसे बड़े नाम रहे, जिन्हें मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिल सका।