टी20 सीरीज: मार्च में नेपाल का दौरा करेगी बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेट टीम, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मैच?

IANS | September 16, 2026 7:55 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम मार्च 2027 में तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए नेपाल का दौरा करेगी। बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह घोषणा की। ये मैच 26, 28 और 30 मार्च को काठमांडू में आयोजित होंगे।

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी टीम पर दबाव होगा: रास्किन्हा

IANS | September 16, 2026 7:52 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा ने बुधवार को कहा कि पुरुष हॉकी टीम वर्ल्ड कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि टीम पर उम्मीदों और दबाव का बोझ आगे भी रहेगा, क्योंकि 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो रही है।

मैं चाहता हूं कि मेरे टीम में रहते हुए अफगानिस्तान एक बार वर्ल्ड कप जीते: राशिद खान

IANS | September 16, 2026 7:27 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान की चाहत है कि उनके टीम में रहते हुए अफगानिस्तान एक बार विश्व कप का खिताब जीते। राशिद ने बेटे अजलान को अपने लिए भाग्यशाली बताया है।

मेरी बेहतर हुई बैटिंग का श्रेय नईम अमीन को ही जाता है, उन्होंने बहुत मदद की : राशिद खान

IANS | September 16, 2026 7:06 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर स्पिन गेंदबाज कदम रखने वाले राशिद खान ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी से भी हर किसी को खासा प्रभावित किया है। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में राशिद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 28 रन बनाए।

केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने सैतुअल और कोलासिब में की जिला समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता

IANS | September 16, 2026 6:03 PM

सैतुअल (मिजोरम), 16 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने 15-16 सितंबर को मिजोरम के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान सैतुअल और कोलासिब के लिए जिला-स्तरीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। उन्होंने इन दोनों जगहों से जुड़े अन्य मुद्दों के अलावा खेल कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

IANS | September 16, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। डब्ल्यूपीएल का पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा।

'वापसी को लेकर उत्साहित हूं', 11 साल बाद चाइना ओपन में हिस्सा लेंगे जोकोविच

IANS | September 16, 2026 4:56 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पुष्टि की है कि वह चाइना ओपन खेलने के लिए बीजिंग लौटेंगे। यह एटीपी 500 टूर्नामेंट में उनकी 11 साल बाद पहली वापसी होगी।

अफगानिस्तान का 'सूपड़ा साफ' करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को मिल सकता है मौका

IANS | September 16, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज का अंत 3-0 से करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, अफगानिस्तान की कोशिश जीत के साथ सीरीज का अंत करने पर होगी।

एशियन गेम्स 2026 : गोल्ड जीतने पर भारतीय महिला कबड्डी टीम की निगाहें, कप्तान पुष्पा बोलीं- टीम पूरी तरह तैयार

IANS | September 16, 2026 4:03 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 की तैयारी कर रही भारतीय महिला कबड्डी टीम आत्मविश्वास और जोश से भरी हुई है। टीम की कप्तान पुष्पा राणा और खिलाड़ी पूजा काजला को भरोसा है कि भारतीय टीम अपने गोल्ड मेडल को बरकरार रखने में सफल रहेगी।

आशिमा अहलावत: 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक से 'एशियन गेम्स 2026' तक का सफर

IANS | September 16, 2026 3:50 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। रोहतक की आशिमा अहलावत का एशियन गेम्स तक का सफर घर में हुई एक शर्त से शुरू हुआ था। शर्त यह थी कि पहले पढ़ाई में उम्दा प्रदर्शन करना होगा, तभी उन्हें निशानेबाजी को गंभीरता से अपनाने की आजादी मिलेगी। 18 साल की उम्र में आशिमा ने यह वादा पूरा करते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। अब, चार साल बाद, 22 वर्षीय निशानेबाज आइची-नागोया 2026 एशियन गेम्स में डेब्यू के लिए तैयार हैं।