कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने नाइजीरिया को बुरी तरह हराया

IANS | October 26, 2026 10:51 PM

अहमदाबाद, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में, सोमवार को भारतीय पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया के खिलाफ दमदार जीत हासिल की। पुरुषों ने अपना मुकाबला 50-23 से जीता, जबकि महिलाओं ने नाइजीरिया को 38-10 से रौंदा।

आईएसएल: अंतिम पलों में मनवीर का विजयी गोल, मोहन बागान सुपर जाइंट ने चेन्नईयिन एफसी को 1-0 से हराया

IANS | October 26, 2026 10:11 PM

कोलकाता, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग 2026-27 में सोमवार को मोहन बागान सुपर जाइंट ने चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। मैच के दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में मनवीर सिंह ने निर्णायक गोल किया।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: पुरुषों में सिंगापुर-मलेशिया की जीत, महिलाओं में युगांडा-बांग्लादेश ने बाजी मारी

IANS | October 26, 2026 8:38 PM

अहमदाबाद, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन सिंगापुर ने ऑस्ट्रेलिया को 59-32 से शिकस्त दी, जबकि 'करो या मरो' के मुकाबले में मलेशिया ने तंजानिया को 43-26 से हराया। वहीं, महिलाओं के वर्ग में युगांडा ने मलेशिया को 35-23 से हराया, जबकि बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ 20-31 से हार का सामना करना पड़ा।

विजय मर्चेंट: भारत के 'डॉन ब्रैडमैन', जिनकी तकनीक के कायल थे 'अंग्रेज'

IANS | October 26, 2026 8:20 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट इतिहास में विजय मर्चेंट का नाम महान बल्लेबाजों में शुमार है, जिन्हें उनकी शानदार बल्लेबाजी तकनीक के कारण भारत का 'डॉन ब्रैडमैन' कहा गया। उनकी बल्लेबाजी इतनी बेहतरीन थी कि भारतीय ही नहीं, विदेशी खिलाड़ी भी उनके फैन थे।

न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीसरा रेड-बॉल मैच खेल सकते हैं पंत, बुमराह की वापसी के आसार

IANS | October 26, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में न्यूजीलैंड 'ए' के ​​खिलाफ होने वाले भारत 'ए' के ​​तीसरे रेड-बॉल मैच में खेल सकते हैं, क्योंकि समय रहते पंत के 'साइड स्ट्रेन' से उबरने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीकी प्लेइंग इलेवन घोषित, नॉर्त्जे की जगह कोएत्जी शामिल

IANS | October 26, 2026 7:29 PM

केप टाउन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से न्यूलैंड्स में शुरू होने जा रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। चोटिल एनरिक नॉर्त्जे की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है।

दिब्येंदु बरुआ: भारत के दूसरे ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने शतरंज में देश को दिलाई नई पहचान

IANS | October 26, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में शतरंज को लोकप्रिय बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों में दिब्येंदु बरुआ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, जिन्होंने उस दौर में शतरंज में अपनी पहचान बनाई, जब भारत में इस खेल के लिए सुविधाएं और संसाधन सीमित थे।

निर्णायक टेस्ट मैच से पहले मैडिन्सन-हार्पर ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर, स्मिथ फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे

IANS | October 26, 2026 6:15 PM

केप टाउन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को एक नया ओपनर मिलेगा, क्योंकि निक मैडिन्सन और बैकअप विकेटकीपर सैम हार्पर को टीम से रिलीज कर दिया गया है। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपनी गर्दन की चोट के लिए फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे।

कर्नाटक: अंतरराष्ट्रीय मंच पर एथलीट्स ने बिखेरी चमक, राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने पदक विजेताओं को सराहा

IANS | October 26, 2026 5:08 PM

बेंगलुरु, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को बधाई दी है। इन खिलाड़ियों ने कर्नाटक और पूरे देश का मान बढ़ाया है और पहचान दिलाई।

कैच छूटने की हताशा में कहे 'अपशब्द', यूएई के खिलाड़ी को आईसीसी ने सुनाई सजा

IANS | October 26, 2026 4:59 PM

दुबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 मैच के दौरान रविवार को आचार संहिता तोड़ने पर यूएई के ऑलराउंडर बासिल हमीद को एक डिमेरिट प्वाइंट मिला है। आईसीसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में नीदरलैंड ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी।