वो 4 पारियां, जब भारत-अफगानिस्तान के बीच टी20 मैच में बने '200 से ज्यादा रन'

IANS | September 12, 2026 7:06 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान की पुरुष टीमों के बीच साल 2010 से अब तक कुल 9 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच टी20 मुकाबलों के दौरान पारी में 4 बार '200 या उससे ज्यादा रनों' का आंकड़ा छुआ गया। तीन मौकों पर यह कारनामा भारतीय टीम ने किया, जबकि एक मैच में दोनों ही टीमों ने 200 रन के आंकड़े को छुआ। आइए, इन तीन मुकाबलों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर नेपाल ने एशिया कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई, यूएई को दी शिकस्त

IANS | September 12, 2026 6:28 PM

कुआलालंपुर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कुआलालंपुर में शनिवार को एसीसी मेंस प्रीमियर कप का खिताब जीतकर नेपाल ने वनडे एशिया कप 2027 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। फाइनल मुकाबले में नेपाल ने यूएई को शिकस्त दी।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में मोहम्मद नबी बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती: सरनदीप सिंह

IANS | September 12, 2026 6:15 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर और पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान रविवार को होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अपनी रणनीति बना सकती है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान अनुभवी ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी से नई गेंद के साथ गेंदबाजी करा सकता है।

भारत बनाम अफगानिस्तान: जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगा भारत, पहले टी20 मैच पर बारिश का साया

IANS | September 12, 2026 6:14 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है, जिसमें भारत जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरेगा, लेकिन मुकाबले के दौरान सभी की निगाहें राजधानी के मौसम पर रहेंगी।

'लाज' भी नहीं बचा सका पाकिस्तान, बर्मिंघम में इंग्लैंड की 8 विकेट से जीत, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

IANS | September 12, 2026 5:51 PM

बर्मिंघम, 12 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। पाकिस्तान से मिले 130 रन के आसान टारगेट को मेजबान टीम ने मुकाबले के चौथे दिन 24.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

बुमराह का इस टीम में महत्व बहुत ज्यादा, अय्यर भारत की कप्तानी करते हुए दबाव से बच नहीं सकते : विवेक राजदान

IANS | September 12, 2026 5:04 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज विवेक राजदान का मानना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज जसप्रीत बुमराह के लिए काफी अहम होगी। बुमराह हाल ही में बाएं घुटने की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर भी बात की।

विमेंस एशिया कप: भारत की नजर रिकॉर्ड आठवें खिताब पर, फाइनल में श्रीलंका से होगी भिड़ंत

IANS | September 12, 2026 4:23 PM

दुबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में रविवार को भारत की भिड़ंत श्रीलंका से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

साई गुवाहाटी में एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों में जुटे नेपाल के मुक्केबाज, विशेष ट्रेनिंग कैंप में ले रहे हिस्सा

IANS | September 12, 2026 4:22 PM

गुवाहाटी, 12 सितंबर (आईएएनएस)। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) का नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) एशियन गेम्स 2026 की तैयारी कर रही नेपाल की बॉक्सिंग टीम के लिए एक विशेष ट्रेनिंग कैंप आयोजित कर रहा है। इस कैंप के जरिए पड़ोसी देश के खिलाड़ियों को अपनी तैयारी के आखिरी चरण में भारत के बेहतरीन स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का लाभ मिल रहा है।

'वह मुझे बेंजेमा की याद दिलाते हैं', अलोंसो ने जोआओ पेड्रो के खेल को सराहा

IANS | September 12, 2026 4:00 PM

लंदन, 12 सितंबर (आईएएनएस)। चेल्सी फुटबॉल क्लब के मैनेजर जाबी अलोंसो ने जोआओ पेड्रो की तुलना रियल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज करीम बेंजेमा से की है। उन्होंने 2026/27 प्रीमियर लीग सीजन में शानदार शुरुआत के बाद इस ब्राजील के स्ट्राइकर की हरफनमौला खूबियों और समझदारी की तारीफ की।

एएचएफ जूनियर विमेंस एशिया कप: भारत ने शान से बनाई फाइनल में जगह, सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 5-1 से रौंदा

IANS | September 12, 2026 3:20 PM

मोकी (चीन), 12 सितंबर (आईएएनएस)। मौजूदा चैंपियन भारत ने शनिवार को एएचएफ जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को 5-1 से हराया।