अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हर्षित राणा, यश ठाकुर को मिली जगह

IANS | September 10, 2026 2:30 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। हर्षित राणा अपनी इंजरी से न उबर पाने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं।

जूनियर विमेंस हॉकी एशिया कप: शान से सेमीफाइनल में पहुंचीं भारत की बेटियां, एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

IANS | September 10, 2026 1:43 PM

मोकी (चीन), 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने विमेंस जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से रौंद दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है।

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला

IANS | September 10, 2026 9:07 AM

न्यूयॉर्क, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अलेक्जेंडर ज्वेरेव का यूएस ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। जर्मनी के इस खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बोटिक वैन डे जैंडशुल्प को 6-2, 7-5, 6-1 से हराकर एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला

IANS | September 10, 2026 8:37 AM

न्यूयॉर्क, 10 सितंबर (आईएएनएस)। कोको गॉफ ने क्वार्टर फाइनल में मीरा एंड्रीवा के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को 2-6, 7-6, 6-2 से हराया। गॉफ 2023 के बाद पहली बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना ने किनवेन झेंग को हराकर नंबर 1 रैंक और सेमीफाइनल में जगह हासिल की

IANS | September 10, 2026 7:55 AM

न्यूयॉर्क, 10 सितंबर (आईएएनएस)। एलेना रायबाकिना ने क्वार्टर फाइनल में किनवेन झेंग को हराकर यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही रायबाकिना दुनिया की नई नंबर 1 खिलाड़ी बन गई हैं। 14 सितंबर को डब्ल्यूटीए द्वारा जारी होने वाली रैंकिंग में वह नंबर वन खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो जाएंगी।

तीसरा टेस्ट: शुरुआती दिन गिरे 15 विकेट, पाकिस्तान को सस्ते में समेटकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई

IANS | September 9, 2026 11:26 PM

बर्मिंघम, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में पहले दिन अपनी पकड़ बना ली है। मेहमान टीम को 133 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने दिन की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। इसी के साथ जो रूट की टीम के पास 23 रन की बढ़त है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेल सकते हैं वाशिंगटन सुंदर और नितिश रेड्डी

IANS | September 9, 2026 10:45 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिससे पहले ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर नितिश कुमार रेड्डी को फिटनेस हासिल कर चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी गुरुवार को टीम के साथ जुड़ेंगे।

वनडे सीरीज: डेब्यू मैच में जॉर्डन हरमन ने जड़े 150 रन, नामीबिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की दमदार जीत

IANS | September 9, 2026 10:18 PM

विंडहोक, 9 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने बुधवार को बारिश से प्रभावित वनडे मुकाबले में नामीबिया को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 99 रन से मात दी। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए जेमिमा रोड्रिग्स की जगह प्रतिका रावल हुईं भारतीय टीम में शामिल

IANS | September 9, 2026 8:21 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में टॉप-ऑर्डर की बल्लेबाज प्रतिका रावल को चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह शामिल किया गया है।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: टीम में बदलाव भी नहीं आए पाकिस्तान के काम, पहली पारी में 133 रनों पर बल्लेबाजों ने किया 'सरेंडर'

IANS | September 9, 2026 7:37 PM

बर्मिंघम, 9 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 133 रन बनाकर ऑलआउट हुई है। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे।