सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

IANS | October 22, 2026 12:45 PM

चेन्नई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जापान में जारी एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा रामदास को बधाई दी है और उनकी इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार की ओर से 30 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

IANS | October 22, 2026 12:35 PM

नागोया, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने पैरा बैडमिंटन में अपने पदकों की संख्या बढ़ाई है। संजना कुमारी और अभिजीत सखुजा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि पेरिस पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार, नवीन शिवकुमार और नितेश-तुलसिमथी मुरुगेसन की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी अपने-अपने फाइनल में पहुंच गई है।

पहला टी20: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भुवनेश्वर की प्लेइंग इलेवन में वापसी

IANS | October 22, 2026 12:19 PM

क्राइस्टचर्च, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को हेगले ओवल में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

एशियन पैरा गेम्स: शीतल-तोमर ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड

IANS | October 22, 2026 11:55 AM

नागोया, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। शीतल देवी और तोमर कुमार ने आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को कंपाउंड मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीता।

सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश: अनाहत सिंह ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को हराया

IANS | October 22, 2026 11:46 AM

रेडवुड सिटी, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिलाओं की वर्ल्ड नंबर 15 अनाहत सिंह ने रेडवुड सिटी (यूएस) में सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मिस्र की आठ बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को सीधे गेमों में हराया।

एशियन पैरा गेम्स: महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय तैराक को वापस भेजा गया

IANS | October 22, 2026 11:32 AM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन पैरा गेम्स-2026 में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को होटल की एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में भारत वापस भेज दिया गया है।

एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा और एलवाई सुहास ने जीता ब्रॉन्ज, खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

IANS | October 22, 2026 10:40 AM

नागोया, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने गुरुवार को यहां इंडोनेशिया के लानी रात्री ओक्टिला और जिकमत रामदानी के खिलाफ कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में मिक्स्ड डबल्स एसएल3–एसयू5 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

प्रैक्टिस ही इंसान को परफेक्ट बनाती है: राशिद खान

IANS | October 22, 2026 7:44 AM

शारजाह, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने बुधवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान की जीत के हीरो स्टार लेग स्पिनर राशिद खान रहे। राशिद ने 4 विकेट लेते हुए बांग्लादेश को 160 पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी।

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, फाइनल में होगा जिम्बाब्वे से सामना

IANS | October 21, 2026 11:57 PM

शारजाह, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। करारी हार के साथ बांग्लादेशी टीम एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। फाइनल मैच 23 अक्टूबर को इसी मैदान पर अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना है।

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने भारतीय पदक विजेताओं को सराहा, बोले-आगे के खेल सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं

IANS | October 21, 2026 11:44 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को बधाई देते हुए दृढ़ संकल्प, निरंतरता और खेल में उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। इसी के साथ पीएम ने उन्हें आगे के खेल सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं भी दीं। भारत कुल 62 मेडल (14 गोल्ड, 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज) के साथ मेडल टैली में पांचवें स्थान पर है।