22 अक्टूबर विशेष: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने तीसरी बार जीता था विश्व कप

IANS | October 21, 2026 2:33 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। कई ऐसे खेल हैं, जिनमें भारत का दबदबा वैश्विक स्तर पर है। कबड्डी भी उन्हीं खेलों में से एक है। पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में भारतीय टीमें मजबूत हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पूरी दुनिया के सामने खुद को श्रेष्ठ साबित करती रही हैं। 2016 में भी भारतीय पुरुष टीम ने कबड्डी विश्व कप जीतकर इस खेल में अपनी श्रेष्ठता साबित की थी।

न्यूजीलैंड में स्विंग और सीम वाली परिस्थितियों में घातक साबित होंगे भुवनेश्वर कुमार: शेन बॉन्ड

IANS | October 21, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस) न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड का मानना ​​है कि चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नई गेंद के साथ घातक साबित हो सकते हैं। अगर न्यूजीलैंड में शुरुआती सीजन की पिचें स्विंग और सीम में मदद करती हैं, तो भुवनेश्वर का अनुभव भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप को और अधिक संतुलित बनाएगा।

आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 का शेड्यूल घोषित किया, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में नहीं

IANS | October 21, 2026 1:45 PM

दुबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश और नेपाल में 21 जनवरी से 6 फरवरी तक खेले जाने वाले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शेड्यूल घोषित कर दिया है।

एशियन पैरा गेम्स: अनुभव और राकेशभाई ने 100 मीटर दौड़ में जीते ब्रॉन्ज मेडल

IANS | October 21, 2026 1:03 PM

नागोया, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को भारत के पैरा-एथलेटिक्स दल के लिए एक और शानदार दिन रहा। अनुभव चौधरी और राकेशभाई भट्ट ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा के अपने-अपने फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीते।

एशियन पैरा गेम्स: पावरलिफ्टिंग में देश की झोली में आया एक और मेडल, कस्तूरी राजामणि ने जीता सिल्वर

IANS | October 21, 2026 12:59 PM

नागोया, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को भारत के पावरलिफ्टिंग अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली। कस्तूरी राजामणि ने महिलाओं के 67 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 108 किलो का भार उठाते हुए मेडल पर कब्जा जमाया।

पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए

IANS | October 21, 2026 7:55 AM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दौरान मंगलवार को रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को 87 रन से हरा दिया। पाकिस्तान की जीत के हीरो ऑलराउंडर अराफात मिन्हास रहे। अराफात ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई।

दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित

IANS | October 20, 2026 11:39 PM

गकेबरहा, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने खराब शुरुआत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद तीसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट भी हासिल कर लिया है।

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन

IANS | October 20, 2026 11:25 PM

तामेंगलोंग (मणिपुर), 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। तामेंगलोंग जिला प्रशासन, जिला खेल संघ (तामेंगलोंग) और साई इम्फाल के सहयोग से 4 से 6 नवंबर तक डुइगाइलोंग टर्फ ग्राउंड में 'पहला रानी गाइदिन्ल्यू तामेंगलोंग जिला स्तरीय महिला 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026' आयोजित करेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है।

त्रिकोणीय सीरीज: अर्धशतक के बाद अराफात मिन्हास ने चटकाए 6 विकेट, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रन से हराया

IANS | October 20, 2026 10:47 PM

रावलपिंडी, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 'त्रिकोणीय सीरीज' के दूसरे मैच में 87 रन से जीत दर्ज की। 'प्लेयर ऑफ द मैच' अराफात मिन्हास ने बल्ले से 59 रन बनाने के बाद 40 रन देकर 6 विकेट निकाले। लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका और इंग्लैंड ने अपने शुरुआती मैच गंवाए हैं।

तीसरा टी20: हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी, गेंद से चमकीं नंदनी, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने किया 'क्लीन स्वीप'

IANS | October 20, 2026 10:34 PM

रायपुर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 92 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया। यह मुकाबला मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।