'वह सीजन की सबसे बेहतरीन खोज हैं,' न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में सुथार को शामिल नहीं करने से मुरली कार्तिक हैरान
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में मानव सुथार को शामिल न किए जाने से भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक को 'झटका' लगा है। कार्तिक मानते हैं कि यह युवा बाएं हाथ का स्पिन ऑलराउंडर हाल के दिनों में लंबे फॉर्मेट (टेस्ट क्रिकेट) में टीम का सबसे अच्छा गेंदबाज रहा है।