यूथ टेस्ट, पहला दिन: भारत अंडर-19 के खिलाफ सेनुजा का दोहरा शतक, श्रीलंकाई टीम ने 4 विकेट खोकर 344 रन बनाए

IANS | July 13, 2026 6:17 PM

गॉल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका अंडर-19 ने भारत अंडर-19 के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शानदार बल्लेबाजी की। मेजबान टीम ने दिन की समाप्ति तक 89 ओवरों का सामना करते हुए 4 विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं। इस बीच सेनुजा वेकुनागोडा नाबाद दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

महिला टेस्ट मैच: क्रांति गौड़ ने पहले लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर दर्ज किया नाम, फिर 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब भी जीता

IANS | July 13, 2026 5:59 PM

लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए महिला टेस्ट इतिहास के पहले मैच को 270 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में कुल 7 विकेट हासिल करने वालीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लेकर 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज करवाया था।

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

IANS | July 13, 2026 5:18 PM

लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की बेटियों ने सोमवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 270 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। भारत ऐसा पहला देश बन गया, जिसने लॉर्ड्स में महिला टेस्ट मैच जीता है। यह लॉर्ड्स के मैदान पर महिलाओं का पहला टेस्ट मैच था।

अगले दो वनडे मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज की टीम में बदलाव, चोटिल ग्रीव्स के स्थान पर हेटमायर शामिल

IANS | July 13, 2026 5:00 PM

प्रोविडेंस, 13 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में बदलाव करना पड़ा है। ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स पीठ की चोट के कारण दूसरे और तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को वापस बुलाया गया है।

फीफा वर्ल्ड कप: ओलिवर कान की भविष्यवाणी, फ्रांस को बताया खिताब का प्रबल दावेदार

IANS | July 13, 2026 1:42 PM

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले जर्मनी के महान गोलकीपर ओलिवर कान ने फ्रांस को खिताब जीतने का सबसे मजबूत दावेदार बताया है। कान का मानना है कि फ्रांस की टीम संतुलन, खिलाड़ियों की गहराई और अलग-अलग तरीकों से मैच जीतने की क्षमता के कारण बाकी टीमों से थोड़ी आगे नजर आ रही है।

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

IANS | July 13, 2026 12:44 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है।

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

IANS | July 13, 2026 12:22 PM

लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स के मैदान पर रविवार को शतक लगाकर इतिहास रचा। चोट के कारण एक साल टीम से बाहर रहने वाली यास्तिका ने अपनी इस उपलब्धि को सपने के सच होने जैसा बताया है।

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

IANS | July 13, 2026 11:28 AM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर जो कोल का मानना है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को रोकने में सफल रहेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम 21 साल में पहली बार अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

IANS | July 13, 2026 10:45 AM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। विराट कोहली लगभग छह महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कोहली के निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड्स होंगे। विराट खास मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

IANS | July 13, 2026 8:21 AM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार (14 जुलाई) से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब भारतीय टीम वनडे में चुकता करना चाहेगी।