एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भारत के शिवाजी परशुराम ने रजत पदक जीता

IANS | July 11, 2026 9:02 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के लंबी दूरी के धावक शिवाजी परशुराम ने शनिवार को चीन के ओर्डोस में एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले संस्करण के आखिरी दिन पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में रजत पदक जीता। डिस्कस थ्रोअर प्रिया और लो हर्डलर श्रावणी सचिन सांगले ने भी शनिवार को कांस्य पदक जीते।

मुनाफ पटेल: विश्व कप 2011 में टीम को चैंपियन बनाने वाले तेज गेंदबाज के लिए '1983' कैसे अहम है?

IANS | July 11, 2026 8:48 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल का जन्म एक बेहद साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ भारतीय टीम में जगह बनाई, बल्कि विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे।

फीफा वर्ल्ड खेलने के कुछ हफ्तों बाद साउथ अफ्रीकी मिडफील्डर जेडेन एडम्स का निधन

IANS | July 11, 2026 8:44 PM

केप टाउन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के कुछ ही हफ्तों बाद, साउथ अफ्रीकी मिडफील्डर जेडेन एडम्स दुनिया को अलविदा कह गए। 25 वर्षीय एडम्स ने टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के तीनों ग्रुप-स्टेज मुकाबलों में हिस्सा लिया था। यह टीम नॉकआउट राउंड में पहुंची थी, लेकिन एडम्स को 'राउंड ऑफ 32' में सह-मेजबान कनाडा के खिलाफ मुकाबले में मौका नहीं मिल सका था। 29 जून को खेले गए इस मुकाबले में टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

अनन्या नारायणन चेन्नई स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर के दूसरे राउंड में पहुंचीं

IANS | July 11, 2026 8:12 PM

चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अनन्या नारायणन ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन जेनेट विधि को चार गेम में हराते हुए शनिवार को इंडियन स्क्वैश अकादमी में स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर-चेन्नई के महिला ड्रॉ के दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली।

बांग्लादेश ने तीसरा वनडे 7 विकेट से जीता, जिम्बाब्वे ने 2-1 से वनडे सीरीज जीती

IANS | July 11, 2026 8:06 PM

हरारे, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभाग में उन्नीस साबित किया।

महिला टेस्ट मैच: क्रांति गौड़ का पंजा, इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर ढेर, भारत के पास 115 रन की लीड

IANS | July 11, 2026 8:01 PM

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मुकाबले के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर समेटने के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में 115 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड को सस्ते में समेटने में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पांच विकेट हासिल किए।

पांचवां टी20: भारत ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, सैमसन, शेड्गे की वापसी, वैभव और सुंदर बाहर

IANS | July 11, 2026 7:26 PM

साउथेम्प्टन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 'द रोज बाउल' स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम के ट्रैफिक में फंसने की वजह से टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे न होकर 45 मिनट की देरी से 7:15 में हुआ। मैच की पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

पांचवां टी20: भारतीय टीम 'ट्रैफिक' में फंसी, टॉस में हुई 45 मिनट की देरी

IANS | July 11, 2026 7:09 PM

साउथेम्प्टन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथेम्प्टन में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार टॉस शाम 6:30 बजे होना था और मैच की पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जानी थी। लेकिन तय समयानुसार टॉस नहीं हो सका। इसकी वजह टीम इंडिया का 'ट्रैफिक' में फंसना रहा।

फुटबॉल: ट्रॉफी टूर के साथ 135वें डूरंड कप के शिलांग लेग की तैयारी तेज

IANS | July 11, 2026 6:52 PM

शिलांग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के सबसे प्रतिष्ठित और दुनिया के तीसरे सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को मेघालय की राजधानी शिलांग में ट्रॉफी टूर का भव्य स्वागत किया गया। मेघालय सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री वैलादमिकी शायला ने समारोह में तीनों प्रतिष्ठित ट्रॉफियों का स्वागत करते हुए राज्य में ट्रॉफी यात्रा को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप से पहले मेघालय में सार्वजनिक कार्यक्रमों और फुटबॉल उत्सव की शुरुआत हो गई।

दारा सिंह: 6 फुट 2 इंच की कद-काठी वाले 'आयरनमैन', 36 साल में लड़ी 500 से ज्यादा कुश्तियां, कोई हरा नहीं सका

IANS | July 11, 2026 6:20 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती के महान पहलवान दारा सिंह ने अखाड़े के साथ अभिनय में भी अपनी छाप छोड़ी। 'रुस्तम-ए-हिंद' दारा सिंह को भारत में फ्रीस्टाइल रेसलिंग को लोकप्रिय बनाने और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय जाता है। 6 फुट 2 इंच की कद-काठी वाले दारा सिंह ने अपने 36 साल के करियर में 500 से ज्यादा पेशेवर कुश्तियां लड़ीं, जिसमें एक बार भी शिकस्त नहीं झेली। फिल्मों और टीवी धारावाहिक 'रामायण' में हनुमान की भूमिका निभाकर दारा सिंह घर-घर में लोकप्रिय हुए।