ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, फिल साल्ट और सैम करन की वापसी

IANS | October 13, 2026 6:21 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टी20 सीरीज के लिए कई मुख्य तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है, क्योंकि टीम का ध्यान साउथ अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज और वनडे विश्व कप 2027 पर है।

'हम मानसिक तौर पर उनसे जुड़े हुए हैं, उनका अनुभव महत्वपूर्ण', पैरा शूटर्स ने की जेपी नौटियाल को एशियन गेम्स में भेजने की मांग

IANS | October 13, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पैरा शूटर्स ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में मुख्य कोच जेपी नौटियाल को टीम के साथ जापान भेजने की मांग की है। खिलाड़ियों का कहना है कि वह मानसिक तौर पर कोच से जुड़े हुए हैं और अंतिम समय में यह बदलाव करने का फैसला बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

आईसीसी रैंकिंग: एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट को मिला दमदार प्रदर्शन का इनाम, पेरी की टॉप 10 में वापसी

IANS | October 13, 2026 6:08 PM

दुबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की शानदार शुरुआत का असर ताजा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में भी देखने को मिला है। एलिस पेरी बल्लेबाजों की टॉप 10 सूची में वापस आ गई हैं, जबकि एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पांच में पहुंच गई हैं।

जोश हेजलवुड के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का 'सरेंडर', ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों से जीता पहला टेस्ट

IANS | October 13, 2026 5:18 PM

डरबन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 214 रनों से हराया। डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए मुकाबले में 421 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

मेग लेनिंग संभालेंगी डब्ल्यूबीबीएल के आगामी सीजन में मेलबर्न स्टार्स की कमान

IANS | October 13, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मेग लेनिंग आगामी महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीजन के लिए मेलबर्न स्टार्स की कप्तान के तौर पर वापसी कर रही हैं। वह एनाबेल सदरलैंड की जगह टीम की बागडोर संभालेंगी।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी इंडिया ने किया पुरुष टीम का ऐलान, कृष्ण पाठक की वापसी

IANS | October 13, 2026 4:59 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को पंजाब में होने वाली 'एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026' के लिए भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा।

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

IANS | October 13, 2026 1:07 PM

दुबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सितंबर महीने के लिए पुरुष और महिला श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। यह तीसरी बार है जब भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों को एक साथ किसी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

हरजिंदर कौर: कबड्डी छोड़ चुनी वेटलिफ्टिंग, लगातार 2 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीते पदक

IANS | October 13, 2026 9:46 AM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर का नाम काफी लोकप्रिय है। हरजिंदर ने लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीते हैं।

रणजी ट्रॉफी: तुषार देशपांडे की 'हैट्रिक', मुंबई ने चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर किया

IANS | October 12, 2026 11:04 PM

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई ने तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के दम पर चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर कर दिया है। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाए, जिसके जवाब में चंडीगढ़ सिर्फ 78 रन पर ढेर हो गई। दूसरे दिन की समाप्ति तक चंडीगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में पहला विकेट भी गंवा दिया है।

टी20 में फील्डिंग सुधारने के लिए टीम इंडिया के कल्चर में बदलाव जरूरी: आर श्रीधर

IANS | October 12, 2026 10:41 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की सीनियर पुरुष टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर मानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में फील्डिंग के स्तर में आ रही गिरावट को ठीक करने के लिए राष्ट्रीय टीम को अपने कल्चर में पूरी तरह बदलाव की जरूरत है। श्रीधर ने यह भी कहा कि 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम में शामिल नए खिलाड़ी फील्डिंग के मामले में पूरी तरह तैयार नहीं हैं।