आरसीबी के पास ज्यादा मैच विनर, फाइनल में जीटी की जीत आसान नहीं: इरफान पठान
नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। आरसीबी ने पहले क्वालीफायर में जीटी को और जीटी ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि जीटी का घरेलू मैदान होने के बाद भी फाइनल में आरसीबी का पलड़ा भारी रहेगा।