विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब

IANS | July 5, 2026 11:26 PM

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मैच में बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड के बीच शतकीय साझेदारी का जीत में अहम योगदान रहा।

एक संस्करण में '300 रन', डैनी वायट-हॉज ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचा

IANS | July 5, 2026 9:58 PM

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। डैनी वायट-हॉज विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जारी मुकाबले में डैनी ने 8 रन की पारी खेलते हुए यह कारनामा किया।

महिला टी20 विश्व कप फाइनल: कप्तान ब्रंट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 रन का लक्ष्य

IANS | July 5, 2026 9:54 PM

लॉर्ड्स, 5 जुलाई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के लिए कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक लगाया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज विश्व कप तैयारी का अहम हिस्सा: मेहदी हसन मिराज

IANS | July 5, 2026 9:35 PM

हरारे, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के लिए जिम्बाब्वे दौरा अब तक कठिन रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टेस्ट में मिली हार को भूलते हुए बांग्लादेश अब तीन वनडे मैचों की सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार है। पहला वनडे हरारे में सोमवार को खेला जाना है।

फीफा विश्व कप: स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबले के लिए पुर्तगाल टीम डलास पहुंची

IANS | July 5, 2026 9:06 PM

डलास, 5 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल की टीम फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन के खिलाफ अपना राउंड ऑफ 16 मुकाबला खेलने के लिए डलास पहुंच गई है। स्पेन और पुर्तगाल का बेहद रोमांचक मुकाबला डलास स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाना है।

अंडर-19 और अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: चंद्रिका, जॉयश्री ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई

IANS | July 5, 2026 8:26 PM

जकार्ता, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने इंडोनेशिया के जकार्ता में अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने कैंपेन की जोरदार शुरुआत की है। वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप की स्वर्ण पदक विजेता चंद्रिका पुजारी और रजत पदक विजेता जॉयश्री देवी ने पहले दिन शानदार जीत दर्ज की।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: एक ओर इंग्लैंड के नाम पर जुड़ा 'अनचाहा रिकॉर्ड', दूसरी तरफ एलिस पेरी के नाम बड़ा रिकॉर्ड

IANS | July 5, 2026 8:19 PM

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जारी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस गंवा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम के नाम पर एक ही टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा बार टॉस हारने का 'अनचाहा रिकॉर्ड' जुड़ गया है।

गुरनूर बरार: 19 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 62 विकेट, श्रीलंका-ए के खिलाफ करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

IANS | July 5, 2026 7:38 PM

गाले, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में 'जीत के हीरो' रहे। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चार दिवसीय मैच में 26 वर्षीय बरार ने कुल 10 विकेट हासिल किए, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

'वैभव का डेब्यू अच्छा, सैमसन को तीसरे नंबर पर रखा जा सकता था': संजय मांजरेकर

IANS | July 5, 2026 7:16 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराने के टीम मैनेजमेंट के फैसले की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने सैमसन को ड्रॉप करने की जगह प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर खिलाने की बात भी कही।

रियल मैड्रिड ने इंटर मिलान से डेंजेल डमफ्रीज के साथ 4 साल का करार किया

IANS | July 5, 2026 6:12 PM

मैड्रिड, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड ने डेंजेल डमफ्रीज को इंटर मिलान से आधिकारिक तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। अनुभवी डच राइट-बैक ने क्लब के साथ चार साल (30 जून 2030) के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।