अल्पाइन स्कीइंग: बर्फीले पहाड़ों का खेल, जिसमें महिलाओं ने पुरुषों को दी चुनौती
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। 'अल्पाइन स्कीइंग' विंटर ओलंपिक का एक मशहूर खेल है, जिसमें स्कीयर बर्फीले पहाड़ों पर ढलानों से तेज गति में फिसलते हुए नजर आता है। गति, संतुलन और तकनीक के इस खेल में डाउनहिल, स्लैलम, जाइंट स्लैलम और सुपर-जी जैसे इवेंट होते हैं।