फीफा विश्व कप भारत से दूर, हमें अपना स्तर बहुत उठाना होगा: बाइचुंग भूटिया
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉल के पोस्टर बॉय रहे और टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि बढ़े हुए टूर्नामेंट की वजह से एशिया को मिले आठ सीधे क्वालिफिकेशन स्पॉट के बावजूद भारतीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप में क्वालीफाई करने से दूर है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अभी भी महाद्वीप के बड़े देशों से मुकाबला करने के लिए बहुत कुछ करना है।