अर्जेंटीना फेवरेट, केप वर्डे को सम्मान देना होगा: पॉल मेसफील्ड
मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे केप वर्डे से होगा। इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पॉल मेसफील्ड का मानना है कि अर्जेंटीना के पास आराम से आगे बढ़ने की क्षमता और अनुभव है, लेकिन केप वर्डे को नॉकआउट स्टेज तक पहुंचने के उसके ऐतिहासिक सफर का श्रेय मिलना चाहिए।