टेस्ट: अफगानों के खिलाफ शांतो-रहीम की जोड़ी ने कूटे 159 रन, तीसरे दिन तक बांग्लादेश के पास शानदार लीड
अबू धाबी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ शेख जायद स्टेडियम में जारी इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। अफगानिस्तान को 240 रन पर समेटने के बाद बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 223 रन बना लिए। यहां से उसके पास 329 रन की बढ़त है।