यूथ वनडे: भारत के खिलाफ हीनातिगाला की तूफानी पारी, रोमांचक मैच को 1 विकेट से जीतकर श्रीलंका ने जीती सीरीज

IANS | July 9, 2026 8:24 PM

हम्बनटोटा, 9 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका अंडर-19 टीम ने गुरुवार को महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए यूथ वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को 1 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

विंबलडन जूनियर चैंपियनशिप: अर्णव पापरकर का शानदार अभियान समाप्त, क्वार्टर फाइनल में हारे

IANS | July 9, 2026 8:23 PM

लंदन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन जूनियर चैंपियनशिप 2026 में अर्णव पापरकर का शानदार सफर समाप्त हो गया। अर्नव को लड़कों के एकल क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के जॉर्डन ली से 2-6, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

'पुराने रिकॉर्ड नहीं, मौजूदा प्रदर्शन तय करेगा नतीजा', मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से पहले बोले फ्रांस के हेड कोच डेसचैम्प्स

IANS | July 9, 2026 7:59 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के हेड कोच डिडिएर डेसचैम्प्स का मानना है कि उनकी टीम फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अटैकिंग थर्ड में अभी भी सुधार की गुंजाइश मौजूद है। क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से भिड़ंत से पहले उन्होंने कहा कि बड़े मुकाबलों में सिर्फ मौके बनाना काफी नहीं होता, बल्कि उन्हें गोल में बदलने की क्षमता ही अंतर पैदा करती है।

सुनील गावस्कर: साहस, धैर्य, तकनीक के दम पर भारतीय क्रिकेट में बल्लेबाजी के पहले पोस्टर बॉय रहे

IANS | July 9, 2026 7:29 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम में हर दौर में कोई न कोई ऐसा बल्लेबाज रहा जिसने अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सुनील गावस्कर का नाम भी ऐसे ही बल्लेबाजों में शुमार है।

'कोई भी अधिकारियों की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठा सकता': कोलिना

IANS | July 9, 2026 6:11 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच हुए मैच में मिस्र के खिलाड़ियों ने हार के बाद रेफरी के कई फैसलों पर सवाल उठाए थे। आलोचना के बीच फीफा के मुख्य रेफरी अधिकारी पियरलुइगी कोलिना ने विश्व कप 2026 में मैच अधिकारियों की ईमानदारी और आजादी का बचाव किया है।

डेब्यू के समय नहीं सोचा था कि 100 टी20 खेलूंगा: अक्षर पटेल

IANS | July 9, 2026 5:33 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला बेहद खास है। अक्षर पटेल का यह 100वां टी20 मुकाबला होगा। अक्षर 100वां टी20 खेलने को लेकर रोमांचित और खुश हैं।

बेन करन का शतक, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को दिया 248 रन का लक्ष्य

IANS | July 9, 2026 5:06 PM

हरारे, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सलामी बल्लेबाज बेन करन की शतकीय पारी की बदौलत 247 रन बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी के सामने हर गेंदबाज शॉर्ट गेंद के इस्तेमाल की कोशिश करेगा: पार्थिव पटेल

IANS | July 9, 2026 4:25 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शॉर्ट-पिच गेंदबाजी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वैभव के खिलाफ इंग्लैंड का प्लान आईपीएल से ही स्पष्ट था और यह विरोधी गेंदबाजों के लिए पसंदीदा तरीका बना रहेगा।

फीफा विश्व कप: मोरक्को को झटका, फॉरवर्ड सैबारी फ्रांस के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल से हुए बाहर

IANS | July 9, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल में फ्रांस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले मोरक्को को बड़ा झटका लगा है। उनके मुख्य फॉरवर्ड इस्माइल सैबारी चोट के कारण इस अहम मैच से बाहर हो गए हैं।

पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हर्ष मेहता को मिली कप्तानी

IANS | July 9, 2026 1:41 PM

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन (आईपीए) ने पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 6 सितंबर तक वियतनाम के दा नांग शहर में खेला जाएगा। भारतीय टीम का चयन कड़े ट्रायल और प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के बाद किया गया है। यह टीम प्रोफेशनल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।