आईपीएल 2027 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी नटराजन, जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल

IANS | October 14, 2026 7:40 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस) बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज टी. नटराजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से खेलेंगे। वहीं, जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम में शामिल हो गए हैं। यह बदलाव अगले आईपीएल सीजन से पहले दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच हुए प्लेयर ट्रेड के तहत किया गया है।

चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव

IANS | October 14, 2026 6:47 PM

हैदराबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने ओडिशा को 10 विकेट से रौंदा, बड़ौदा ने गोवा को एक पारी और 135 रनों से दी शिकस्त

IANS | October 14, 2026 6:27 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में बुधवार को 10 मुकाबलों के नतीजे निकले। बड़ौदा ने एक तरफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोवा को एक पारी और 135 रनों से हराया, तो गुजरात ने ओडिशा को 10 विकेट से रौंदा। वहीं, बंगाल का प्रदर्शन भी दिल्ली के खिलाफ दमदार रहा।

रणजी ट्रॉफी: सात मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त, जीत से सिर्फ 3 विकेट से दूर रह गई एमपी

IANS | October 14, 2026 6:20 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में बुधवार को 7 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए। इस दौरान मध्य प्रदेश बनाम जम्मू और कश्मीर का मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मध्य प्रदेश सिर्फ 3 विकेट से जीत से वंचित रह गई। आइए, ड्रॉ हुए मुकाबलों पर एक नजर डालते हैं।

मेगन शट की शानदार गेंदबाजी, सदरलैंड-पेरी ने लगाया अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में किया बांग्लादेश का 'सूपड़ा साफ'

IANS | October 14, 2026 4:17 PM

ब्रिस्बेन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

एशियन गेम्स में शामिल भारतीय दल से मिलेंगे पीएम मोदी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

IANS | October 14, 2026 3:44 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के दल से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी सभी एथलीटों से नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मिलेंगे।

आईसीसी रैंकिंग : शतकीय पारी का श्रेयस अय्यर को मिला इनाम, ईशान किशन की टी20 में बादशाहत कायम

IANS | October 14, 2026 3:15 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में मिला है। अय्यर तीन स्थान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे नंबर पर आ गए हैं, जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

कबड्डी में भारत का मुकाबला नहीं, संरचनात्मक ढांचा बेहद मजबूत, एशियन गेम्स में भारतीय टीम का रहा है दबदबा

IANS | October 14, 2026 3:11 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला और पुरुष कबड्डी टीमों ने गोल्ड मेडल जीते। दोनों ही टीमों ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीते। एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में भी भारत की ही महिला और पुरुष कबड्डी टीमों ने गोल्ड मेडल जीते थे। कबड्डी में यह प्रदर्शन भारत की निरंतरता के साथ-साथ दबदबे को प्रदर्शित करता है।

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

IANS | October 14, 2026 11:40 AM

क्वींसलैंड, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज लिचफील्ड बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गईं। लिचफील्ड के कूल्हे की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आ गया है। इस वजह से उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा। इंजरी की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकती हैं।

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

IANS | October 14, 2026 9:14 AM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भी टीम इंडिया के लिए बेहद सफल रहे हैं। अपने समय के बेहतरीन ओपनर रहे गंभीर के करियर की सबसे यादगार पारियों में टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 और वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली 97 रन की मैच-विजयी पारियां हमेशा अहम रहेंगी, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी गंभीर ने ऐसी कई पारियां खेली हैं, जो बतौर बल्लेबाज उनकी संपूर्णता का उदाहरण हैं।