पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की सफलता का श्रेय शाई होप की संयमित बैटिंग और बेहतरीन शॉट चयन को दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने कीमो पॉल की निर्णायक गेंदबाजी को वेस्टइंडीज की हालिया जीत का टर्निंग प्वाइंट बताया है।