केन-बेलिंगहम की जोड़ी का कमाल, फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने चौथी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड के लिए इस मैच में जूड बेलिंगहम ने दो गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।