दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

IANS | October 18, 2026 10:24 PM

रायपुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को भारत ने 9 विकेट से अपने नाम किया। 'विमेन इन ब्लू' ने 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 8.5 ओवरों में जीत हासिल की। यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी है।

दूसरा टी20: शेफाली का तूफानी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

IANS | October 18, 2026 9:36 PM

रायुपर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।

दूसरा टेस्ट: बारिश ने बर्बाद किया पहला दिन, 12.2 ओवरों के खेल तक साउथ अफ्रीका ने गंवाए 2 विकेट

IANS | October 18, 2026 8:22 PM

गकेबरहा, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट जॉर्ज पार्क में जारी दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा। रविवार के दिन सिर्फ 12.2 ओवरों का खेल हो सका, जिसमें साउथ अफ्रीका ने महज 20 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए।

बांग्लादेश के खिलाफ निजी कारणों के चलते टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर को मिली जगह

IANS | October 18, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कीमो पॉल निजी कारणों के चलते वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं होंगे। पॉल की जगह इस सीरीज के लिए शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है।

रणजी ट्रॉफी: रिंकू सिंह का लगातार दूसरा शतक, डबल सेंचुरी से चूके प्रियांश, गिल रहे फ्लॉप

IANS | October 18, 2026 7:19 PM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी में शुभमन गिल की वापसी महज पांच गेंदों तक ही सीमित रही, लेकिन कप्तान उदय सहारन ने नाबाद शतक जड़कर पंजाब को मुश्किल से उबारा। रविवार को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दूसरे दौर के पहले दिन रिंकू सिंह, प्रियांश आर्या और आयुष बदोनी ने भी शतक लगाए।

'भारत को अपने शानदार पैरा-एथलीट्स पर बहुत गर्व है', पीएम मोदी ने पैरा एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं

IANS | October 18, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के आइची-नागोया में रविवार को आधिकारिक तौर पर 'एशियन पैरा गेम्स 2026' की शुरुआत हुई। इन खेलों में भारत के 168 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए उन पर गर्व जताया है।

दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

IANS | October 18, 2026 6:47 PM

रायपुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

एशियन पैरा गेम्स : 11 खेलों में 168 एथलीट्स, जानिए भारतीय मुकाबलों का शेड्यूल

IANS | October 18, 2026 6:43 PM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के आइची-नागोया में रविवार को आधिकारिक तौर पर एशियन पैरा गेम्स 2026 की शुरुआत हो गई, जिसमें 45 देशों के करीब 3,000 एथलीट्स 18 खेलों में हिस्सा लेंगे। एशियन पैरा गेम्स के पांचवें संस्करण में भारत कुल 11 खेलों में 168 एथलीट्स (112 पुरुष और 56 महिलाएं) के साथ अपना दमखम दिखाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में गुलाबी जर्सी पहनकर उतरेगी पाकिस्तानी टीम, ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना मकसद

IANS | October 18, 2026 6:39 PM

लाहौर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे ट्र्राई सीरीज के चौथे मैच का इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए करेगा। इस अभियान में खिलाड़ी, मैच अधिकारी और ब्रॉडकास्टर शामिल होंगे, जिसका मकसद इस बीमारी की जल्द पहचान और समय पर इलाज के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।

बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें पाकिस्तानी बने

IANS | October 18, 2026 6:18 PM

रावलपिंडी, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ रविवार को ट्राई सीरीज के दौरान अपने नाम की।