कप्तान हरमनप्रीत के बचाव में उतरीं निरंजना नागराजन, बताई भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जरूरत

IANS | July 16, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज निरंजना नागराजन का मानना है कि हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी20 कप्तान बने रहना चाहिए। भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गई थी, जिसके बाद से हरमनप्रीत की कप्तानी पर कई तरह से सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

जापान ओपन: विश्व की नंबर 5 खिलाड़ी हान यू को हराकर पीवी सिंधु ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

IANS | July 16, 2026 1:32 PM

टोक्यो, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पीवी सिंधु ने गुरुवार को जापान ओपन सुपर 750 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की विश्व नंबर पांच खिलाड़ी हान यू को सीधे सेटों में हराया। इस जीत के साथ ही सिंधु ने महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने पर हैरी केन बोले-जीत के दरवाजे तक पहुंचे फिर आखिरी पल हमसे छूट गया

IANS | July 16, 2026 9:05 AM

अटलांटा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड का फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलने का सपना साकार नहीं हो सका। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। टीम की हार से कप्तान हैरी केन बेहद निराश नजर आए।

भारत बनाम इंग्लैंड: कार्डिफ में 15 साल से अजेय टीम इंडिया, दमदार रहा है रिकॉर्ड

IANS | July 16, 2026 8:33 AM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को वेल्स के कार्डिफ में स्थित अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट स्टेडियम सोफिया गार्डन्स में खेला जाना है। यह मैदान भारतीय टीम को काफी रास आता है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी।

फीफा वर्ल्ड कप: लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया

IANS | July 16, 2026 7:22 AM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया।

एक स्पोर्ट्स राइटर की कल्पना, जिसने रखी 'कॉमनवेल्थ गेम्स' की नींव

IANS | July 15, 2026 9:23 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। 'कॉमनवेल्थ गेम्स' राष्ट्रमंडल देशों का प्रमुख बहु-खेल आयोजन है, जिसमें प्रत्येक चार वर्ष में एथलीट विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसकी प्रेरणा साल 1911 में लंदन में आयोजित इंटर-एम्पायर चैंपियनशिप से ली गई थी, जो किंग जॉर्ज पंचम के राज्याभिषेक का जश्न मनाने के लिए उत्सव का एक हिस्सा था। हालांकि, यह 'कॉमनवेल्थ गेम्स' का आधिकारिक संस्करण नहीं था।

पहला टी20: यासिर अली का अर्धशतक बेकार, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 32 रन से हराया

IANS | July 15, 2026 8:31 PM

बुलावायो, 15 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार को खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में 32 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्व कप से पहले आत्मविश्वास बढ़ा है: कोच शोर्ड मारिन

IANS | July 15, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन का मानना है कि टीम नए आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 की तैयारियों के सबसे महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुकी है। हाल ही में एफआईएच नेशंस कप का खिताब बिना कोई मैच गंवाए जीतने के बाद टीम का मनोबल काफी ऊंचा है, और खिलाड़ी आगामी विश्व कप के साथ-साथ एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

धनराज पिल्लै: चार ओलंपिक खेलने वाले एकमात्र भारतीय हॉकी खिलाड़ी

IANS | July 15, 2026 7:39 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। धनराज पिल्लै को भारतीय हॉकी इतिहास के सर्वकालिक बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। धनराज ने बतौर खिलाड़ी और कप्तान भारतीय हॉकी को गर्व के पल दिए हैं।

अंडर-19 टेस्ट: लक्ष्य श्रीलंका के खिलाफ 'दोहरे शतक' से महज 4 रन दूर, ड्रॉ की ओर मुकाबला

IANS | July 15, 2026 6:27 PM

गॉल, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी 424/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके बाद बुधवार को भारतीय टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं। फिलहाल भारतीय सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी 196 रन बनाकर नाबाद हैं।