विमेंस एशिया कप: बांग्लादेश ने टॉस जीता, सेमीफाइनल में भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता

IANS | September 10, 2026 7:43 PM

दुबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेटर स्टेडियम में जारी सेमीफाइनल-1 में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर 13 सितंबर को खेले जाने वाले फाइनल मैच का टिकट हासिल करना चाहेंगी।

भारत बनाम अफगानिस्तान: दिल्ली पुलिस की गुजारिश के बावजूद 13 सितंबर को ही होगा पहला टी20 मैच, डीडीसीए ने की पुष्टि

IANS | September 10, 2026 7:33 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला तय कार्यक्रम के हिसाब से 13 सितंबर को ही खेला जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने इस बात की पुष्टि की है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाया, इंटरनेशनल करियर पर मंडराया संकट, फिर ईशान किशन ने लिखी यादगार वापसी की पटकथा

IANS | September 10, 2026 6:31 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। साल 2023 में ईशान किशन के इंटरनेशनल करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ रहा था। वनडे में दोहरा शतक और टी20 में लगातार दमदार प्रदर्शन के बूते ईशान ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वह अपना टेस्ट डेब्यू भी कर चुके थे। हालांकि, फिर अचानक ईशान ने निजी कारणों का हवाला देते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया।

अगस्त महीने के आईसीसी 'मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए दिनुशा-रॉबिन्सन और महमूद

IANS | September 10, 2026 5:51 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और बांग्लादेश के बॉलर हसन महमूद को गुरुवार को अगस्त 2026 के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

डब्ल्यूबीबीएल सीजन 12: एडिलेड स्ट्राइकर्स में लौटीं सोफी एक्लेस्टोन, जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड?

IANS | September 10, 2026 5:29 PM

एडिलेड, 10 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीजन 12 के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स में वापसी करेंगी। 27 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर ने पिछले सीजन में स्ट्राइकर्स के लिए डेब्यू किया था और वह एक बार फिर टीम की बॉलिंग लाइन-अप में अनुभव और गुणवत्ता जोड़ेंगी।

साउथ जोन के कप्तान तिलक ने गेंदबाजों को ठहराया हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हमें ईस्ट जोन ने पूरी तरह मात दी

IANS | September 10, 2026 4:34 PM

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ जोन का दलीप ट्रॉफी के खिताब को जीतने का सपना साकार नहीं हो सका। ईस्ट जोन ने पहली पारी के आधार पर ली 372 रनों की विशाल बढ़त के बूते खिताब को अपने नाम किया। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने हार के लिए खराब गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया।

एशियन गेम्स: स्क्वैश के लिए ड्रॉ जारी, डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष टीम टॉप सीड

IANS | September 10, 2026 4:19 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। 20वें एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के आइची-नागोया में होगा, जिसके लिए स्क्वैश में सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स और टीम स्क्वैश इवेंट्स के लिए ड्रॉ और सीडिंग की घोषणा कर दी गई है। इसमें भारतीय पुरुष टीम टॉप सीड है, जबकि महिला टीम को तीसरी सीडिंग मिली है।

'एक ग्रुप के तौर पर हमने यह खिताब जीता है', ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद बोले कप्तान ईशान किशन

IANS | September 10, 2026 3:37 PM

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ईस्ट जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में ईशान किशन की कप्तानी में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद ईशान ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

जन्मतिथि विशेष: भारतीय क्रिकेट का पहला शतक, टेस्ट सीरीज में पहली जीत, लाला अमरनाथ के नाम हैं ये यादगार रिकॉर्ड

IANS | September 10, 2026 3:05 PM

10 सितंबर, नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय की सबसे मजबूत और लोकप्रिय टीम है। टीम को ऐसी स्थिति में पहुंचने के लिए एक लंबे और संघर्षपूर्ण दौर से गुजरना पड़ा है और इसमें कई क्रिकेटरों का अहम योगदान रहा है। भारतीय क्रिकेट को मजबूती देने में जिन क्रिकेटरों का अहम योगदान रहा है, उनमें लाला अमरनाथ का नाम महत्वपूर्ण है।

ईस्ट जोन के लिए खत्म हुआ 13 साल का सूखा, ईशान किशन की कप्तानी में जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब

IANS | September 10, 2026 2:49 PM

चेन्नई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहली पारी के आधार पर हासिल की बढ़त के चलते ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।