35 महीने से वनडे क्रिकेट की 'बेताज बादशाह' टीम इंडिया, टी20 में भी हुकूमत कायम

IANS | September 9, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। वनडे क्रिकेट में भारत का वर्चस्व लगातार कायम है। 50 ओवर के फॉर्मेट में पिछले 35 महीनों से दुनिया की बड़ी से बड़ी टीम भी भारत से नंबर एक का ताज नहीं छिन सकी है। सिर्फ वनडे ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 में भी भारत का दबदबा लगातार बना हुआ है।

एशियन गेम्स 2026 में 'दांव' लगाने के लिए तैयार भारतीय महिला रेसलर्स, अंतिम बोलीं- गोल्ड मेडल लाना है लक्ष्य

IANS | September 9, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। जापान की धरती पर होने वाले एशियन गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए भारतीय महिला रेसलर्स पूरी तरह से तैयार हैं। अंतिम पंघाल का कहना है कि वह इस उनका लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर आना है।

वनडे रिकॉर्ड: डेब्यू मैच में जॉर्डन हरमन ने जड़े 150 रन, हमवतन खिलाड़ी के 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी

IANS | September 9, 2026 6:39 PM

विंडहोक, 9 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के 24 वर्षीय बल्लेबाज जॉर्डन हरमन वनडे डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गए हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने बुधवार को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर नामीबिया के खिलाफ 126 गेंदों में 3 छक्कों और 17 चौकों के साथ 150 रन जड़े।

मेरा लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम बेहद मजबूत: मनीषा भनवाला

IANS | September 9, 2026 6:01 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मौजूदा एशियाई चैंपियन मनीषा भनवाला को उम्मीद है कि एशियन गेम्स में महिलाओं की 57 किलोग्राम कैटेगरी में कड़ी टक्कर होगी। भारतीय रेसलर को अपनी कैटेगरी में मौजूद टैलेंट पर भरोसा है, लेकिन वह यह भी जानती हैं कि नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि उस दिन कौन दबाव को सबसे बेहतर तरीके से संभालता है।

विमेंस एशिया कप: मंधाना के पास 'गोल्डन चांस', टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'नंबर-1' बनने से सिर्फ इतने रन दूर

IANS | September 9, 2026 5:15 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास विमेंस एशिया कप 2026 में इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें अगर मंधाना 69 रन बना लेती हैं, तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: स्टीव वॉ से आगे निकले जो रूट, नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि

IANS | September 9, 2026 5:04 PM

बर्मिंघम, 9 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में मैदान पर उतरने के साथ जो रूट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।

विमेंस एशिया कप: बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेगी भारतीय टीम, रिकॉर्ड आठवें खिताब पर निगाहें

IANS | September 9, 2026 4:37 PM

दुबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 का 'सेमीफाइनल-1' खेलेगी, जिसे जीतने वाली टीम 13 सितंबर को खिताबी मैच में उतरेगी। ग्रुप-ए में टॉप पर रहने वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में पसंदीदा टीम के तौर पर उतरी है। हालांकि, उसकी बैटिंग लाइन-अप में कभी-कभी कमजोरी नजर आई है, जिसका बांग्लादेश पूरा फायदा उठाना चाहेगा।

आईसीसी रैंकिंग : एस्टरहुइजेन-प्रेटोरियस को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, इरास्मस ने 16 पायदान की लगाई छलांग

IANS | September 9, 2026 4:24 PM

दुबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन को आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में मिला है।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत-ए टीम का ऐलान, पडिक्कल बने कप्तान, हार्दिक पांड्या की वापसी

IANS | September 9, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाले मल्टी-डे और वनडे मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत-ए टीम का ऐलान कर दिया है। मल्टी-डे मुकाबलों के लिए टीम की कमान देवदत्त पडिक्कल के हाथों में सौंपी गई है। वहीं, वनडे मैचों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है।

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने किया बड़ा उलटफेर, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अल्काराज को हराया

IANS | September 9, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। बेन शेल्टन ने बुधवार को यूएस ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर किया। रोमांच से भरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शेल्टन ने मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को 6-7(5), 6-1, 6-3, 1-6, 7-6(10/7) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।