भारत बनाम न्यूजीलैंड: तिलक वर्मा का कमाल, एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बने
क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला न्यूजीलैंड के हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में दो कैच लेने के साथ ही खास मुकाम हासिल कर लिया है।