ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे की टीम में टेलर और क्रेमर की वापसी

IANS | September 13, 2026 11:04 PM

हरारे, 13 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को एक महत्वपूर्ण परीक्षा के रूप में देख रहा है। सिकंदर रजा 15 सदस्यीय टीम की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही टीम में दो अनुभवी खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है।

पहला टी20: अभिषेक-ईशान की शतकीय साझेदारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

IANS | September 13, 2026 10:39 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। शेष मुकाबले 15 और 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।

पहला टी20: भारत के खिलाफ अजमतुल्लाह ओमरजई ने जड़े 64 रन, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

IANS | September 13, 2026 9:54 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई ने भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 64 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ अजमतुल्लाह टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ छठे या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विमेंस एशिया कप: शेफाली-मंधाना की तूफानी पारी, फाइनल में भारत ने 5 विकेट खोकर बनाए 183 रन

IANS | September 13, 2026 9:44 PM

दुबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए हैं।

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 एशिया कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

IANS | September 13, 2026 9:03 PM

दुबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने तूफानी अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया है।

'यह वाकई एक शानदार उपलब्धि', पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

IANS | September 13, 2026 8:43 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों ही टीमों को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

भारत बनाम अफगानिस्तान: टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 11वीं बार, बतौर ओपनर 'शून्य' पर आउट हुए गुरबाज

IANS | September 13, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज रविवार को भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में बगैर खाता खोले आउट हुए। इसी के साथ गुरबाज इस फॉर्मेट में बतौर ओपनर (फुल मेंबर नेशन) सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

भारत बनाम अफगानिस्तान: बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, भुवनेश्वर-चहल के 'खास क्लब' में बनाई जगह

IANS | September 13, 2026 8:04 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच की दूसरी ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने गुरबाज को आउट करने के साथ ही टी20 क्रिकेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है।

विमेंस एशिया कप: फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्रतिका की जगह कमलिनी को मौका

IANS | September 13, 2026 7:53 PM

दुबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पहला टी20: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं

IANS | September 13, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर तीन मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी। इस मैच में 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिल सका है।