एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, अटापट्टू के हाथों में कमान

IANS | September 16, 2026 3:17 PM

कोलंबो, 16 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान चामरी अटापट्टू के हाथों में सौंपी गई है।

पीवी सिंधु: 2017 में कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं

IANS | September 16, 2026 3:09 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन की दुनिया में मौजूदा समय का सबसे बड़ा नाम पीवी सिंधु का है। सिंधु ने अपने बेहतरीन खेल की वैश्विक मंचों पर सफलता हासिल करते हुए देश का नाम रोशन किया है। दो ओलंपिक पदक जीत चुकी सिंधु का नाम कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय शटलर के रूप में दर्ज है।

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

IANS | September 16, 2026 2:46 PM

दुबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अभिषेक शर्मा को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो टी20 में दमदार प्रदर्शन करने के साथ अभिषेक बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

टी20 सीरीज: ब्रूक का शतक, बटलर चूके, इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को 119 रन से हराया

IANS | September 16, 2026 7:54 AM

वेस्ट एंड, 16 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी ब्रूक के शतक और जोस बटलर की विस्फोटक 80 रन की पारी का अहम योगदान रहा।

पहला वनडे: रेनेशॉ का शतक, एलिस का पंजा, ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया

IANS | September 15, 2026 10:38 PM

हरारे, 15 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। सीरीज के शेष मुकाबले 18 और 20 सितंबर को खेले जाने हैं।

दूसरा टी20: संजू-अभिषेक के बीच 88 रन की तूफानी साझेदारी, 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

IANS | September 15, 2026 10:33 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया दूसरा टी20 मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।

दूसरा टी20: कैटी मैक का तूफान, भारतीय टीम को 30 रन से मात देकर ऑस्ट्रेलिया-ए की सीरीज में अजेय बढ़त

IANS | September 15, 2026 9:55 PM

न्यू चंडीगढ़, 15 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए के खिलाफ मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए अनाधिकारिक टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को 30 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

विमेंस टी20 रैंकिंग: 800 रेटिंग के साथ श्री चरणी ने टी20 फॉर्मेट में इतिहास रचा, दीप्ति चार पायदान ऊपर चढ़ीं

IANS | September 15, 2026 9:01 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। श्री चरणी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह मंगलवार को जारी आईसीसी टी20 रैंकिंग में 800-रेटिंग का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गईं।

इतनी बड़ी आबादी वाले देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात, भारतीय जर्सी पहनने पर जिम्मेदारी महसूस होती है: पवन सेहरावत

IANS | September 15, 2026 8:18 PM

गांधीनगर, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय कबड्डी स्टार पवन सेहरावत का मानना ​​है कि जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद टीम पर दबाव नहीं डालेगी, बल्कि यह मोटिवेशन का काम करेगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मौका

IANS | September 15, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।