मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

IANS | September 15, 2026 6:19 PM

हरारे, 15 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मैट रेनशॉ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 94 गेंदों की अपनी पारी में 109 रन बनाए।

रक्षा खडसे ने मिजोरम में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का लिया जायजा, आइजोल में साई सेंटर का भी किया दौरा

IANS | September 15, 2026 5:59 PM

आइजोल, 15 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आइजोल के अपने दौरे के दौरान मिजोरम में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का रिव्यू किया। इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, एथलीटों को सपोर्ट करने और नॉर्थ ईस्ट के स्पोर्ट्स टैलेंट के लिए ज्यादा मौके बनाने पर फोकस किया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस लक्ष्य के अनुरूप है, जिसमें देश में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने और युवाओं को आगे बढ़ने के ज्यादा मौके देने की बात कही गई है।

मैट रेनशॉ बने 'संकटमोचक', जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर बनाए 294 रन

IANS | September 15, 2026 4:57 PM

हरारे, 15 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 294 रन बनाए हैं। टीम की ओर से मैट रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक वनडे क्रिकेट खेलने वाले बने खिलाड़ी

IANS | September 15, 2026 4:32 PM

हरारे, 15 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में मैदान पर उतरने के साथ ही जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का सबसे लंबे वनडे करियर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पूर्व बार्सिलोना स्टार फिलिप कूटिन्हो दिसंबर तक सैंटोस एफसी से जुड़े

IANS | September 15, 2026 4:11 PM

सैंटोस, 15 सितंबर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई क्लब सैंटोस एफसी ने लिवरपूल और बार्सिलोना के पूर्व प्लेमेकर फिलिप कूटिन्हो को 'फ्री ट्रांसफर' पर साइन किया है। क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की। 34 वर्षीय खिलाड़ी का यह कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर तक के लिए है।

बार्सिलोना में अभी सुधार की गुंजाइश, हम अभी चैंपियंस लीग जीतने के सबसे बड़े दावेदार नहीं: रोड्री

IANS | September 15, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के मिडफील्डर रोड्री का मानना है कि टीम ने सीजन की अच्छी शुरुआत की है, लेकिन अभी उन्हें यूईएफए चैंपियंस लीग जीतने का सबसे बड़ा दावेदार नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना को यूरोप में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए अपने खेल के कुछ पहलुओं में और सुधार करने की जरूरत है।

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

IANS | September 15, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में भारत के 503 खिलाड़ी मेडल के लिए जोर लगाते हुए नजर आएंगे। भारत इस बार कुल 35 खेलों में हिस्सा लेने वाला है। हालांकि, कुछ खेल ऐसे हैं, जिनमें देश को मेडल जीतने की पूरी संभावना है। आइए ऐसे ही पांच खेलों के बारे में आपको बताते हैं।

एशियन गेम्स 2026: 'क्रिकेट' में फिर बजेगा भारत का डंका? दांव पर 2 'गोल्ड मेडल'

IANS | September 15, 2026 2:47 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में 'क्रिकेट' भारत के लिए एक बार फिर सबसे बड़े 'गोल्ड मेडल' दावेदारों में होगा, जिसमें एक नहीं, बल्कि दो गोल्ड देश के नाम हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वोंग के समक्ष इमरान खान का मुद्दा उठाया

IANS | September 15, 2026 12:11 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। जेल में उनकी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने इमरान खान की बेहतरी के लिए लगातार आवाज उठाई है। ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क किया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

IANS | September 15, 2026 10:48 AM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला टी20 जीत चुकी भारतीय टीम इस मैच जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी।