आईएसएल: इरविन और द्राजिच के दम पर मोहन बागान एसजी की वापसी, पंजाब एफसी को 2-1 से हराया

IANS | October 31, 2026 10:35 PM

कोलकाता, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 में शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में, मोहन बागान सुपर जाइंट ने पंजाब एफसी को 2-1 से शिकस्त दी। विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में अल्फ्रेड प्लानास (तीसरे मिनट) ने पंजाब एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाई थी, लेकिन ली इरविन ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद हाफ-टाइम से ठीक पहले देजान द्राजिच ने विजयी गोल दागा, जिससे मोहन बागान को 3 अंक मिले और वे प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गए।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, युगांडा को 35-15 से रौंदकर जीता खिताब

IANS | October 31, 2026 9:38 PM

अहमदाबाद, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को युगांडा महिला टीम के खिलाफ 35-15 से जीत दर्ज करते हुए उद्घाटन कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही।

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया हार के साथ तीसरे स्थान पर लुढ़का, साउथ अफ्रीका बना 'नंबर-2'

IANS | October 31, 2026 8:03 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को केप टाउन में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में 176 रन से जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल में दूसरा पायदान हासिल कर लिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए 'अबूझ पहेली' साबित हुए साइमन हार्मर, यह मुकाम हासिल करने वाले बने पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर

IANS | October 31, 2026 7:39 PM

केप टाउन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हराया। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका की जीत के नायक गेंद से साइमन हार्मर रहे, जिन्होंने मुकाबले में कुल 10 विकेट अपने नाम किए।

साउथ अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, टेस्ट रैंकिंग में हासिल किया नंबर वन का ताज

IANS | October 31, 2026 7:27 PM

केपटाउन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट मैच में 176 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म करते हुए टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक का ताज हासिल कर लिया है।

तीसरा टेस्ट: हार्मर का 'छक्का', ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज

IANS | October 31, 2026 7:19 PM

केप टाउन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूलैंड्स में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 176 रन से अपने नाम किया। मेजबान टीम ने सीरीज 2-1 से जीतकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान अपने नाम कर लिया है।

यूथ ओलंपिक: भारतीय दल में 17 एथलीट्स, जानिए किस इवेंट में कौन करेगा देश का प्रतिनिधित्व?

IANS | October 31, 2026 5:21 PM

डकार, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। समर यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 की शुरुआत 31 अक्टूबर से होगी। 13 नवंबर तक चलने वाले इन गेम्स में भारत का 17 सदस्यीय दल कुल 11 खेलों में हिस्सा लेगा। सेनेगल के डकार, डायम्नियाडियो और सैली में आयोजित होने वाले इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में भारत अपने पिछले शानदार प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की कोशिश करेगा।

कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट पूरे करने वाले बने गेंदबाज

IANS | October 31, 2026 4:44 PM

केपटाउन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। रबाडा टेस्ट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं।

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा, बांग्लादेश का हुआ नुकसान

IANS | October 31, 2026 4:27 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। वेस्टइंडीज की जीत से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा है।

ढाका टेस्ट: चेज-वार्रिकान की शानदार गेंदबाजी, ब्रैंडन किंग का अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

IANS | October 31, 2026 3:50 PM

ढाका, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।