एशियन गेम्स: कजाकिस्तान को 3-0 से मात देकर भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

IANS | September 20, 2026 4:13 PM

इचिनोमिया, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने 'एशियन गेम्स 2026' में महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के 'राउंड ऑफ 16' में कजाकिस्तान को 3-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा के शुरुआती दो मैच सीधे गेम में जीतने के बाद, तन्वी शर्मा ने डायना नामेनोवा को शिकस्त देकर जीत का सिलसिला पूरा किया।

अदाणी अहमदाबाद मैराथन के 10वें संस्करण की आधिकारिक जर्सी लॉन्च

IANS | September 20, 2026 3:50 PM

अहमदाबाद, 20 सितंबर (आईएएनएस)। फिटनेस के शौकीनों और अहमदाबाद की रनिंग कम्युनिटी के सदस्यों के सामने अदाणी अहमदाबाद मैराथन के खास 10वें एडिशन की ऑफिशियल जर्सी लॉन्च की गई।

एशियन गेम्स: शेफाली वर्मा का पहला टी20 शतक, भारत ने बांग्लादेश को 196 रन का लक्ष्य दिया

IANS | September 20, 2026 12:08 PM

निशिन, 20 सितंबर (आईएएनएस)। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने विस्फोटक शतक लगाया।

पूर्व क्रिकेटर परविंदर अवाना 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए, कहा- पहल फिटनेस को बढ़ावा दे रही

IANS | September 20, 2026 8:56 AM

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने रविवार को इंडिया गेट फिट इंडिया अभियान के तहत चलाए जाने वाले 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जनता में फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सरकार के इस पहल को बेहद खास बताया।

एशियन गेम्स: जापान में 'संडे ऑन साइकिल' का आयोजन, मांडविया ने एथलीटों के समर्थन के लिए प्रवासी समुदाय की सराहना की

IANS | September 20, 2026 7:41 AM

नागोया, 20 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के दौरान देश के एथलीटों का समर्थन करने के लिए जापान में इंडियन डायस्पोरा (भारतीय प्रवासी समुदाय) की तारीफ की, और इंडियन टीम का हौसला बढ़ाने में समुदाय की भूमिका पर जोर दिया।

सुपर लीग केरल सीजन 3 : कोम्बन्स एफसी ने नए सीजन से पहले जर्सी और टीम का अनावरण किया

IANS | September 20, 2026 12:07 AM

तिरुवनंतपुरम, 20 सितंबर (आईएएनएस)। कोम्बन्स एफसी ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम के कनककुन्नु पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में सुपर लीग केरल (एसएलके) के तीसरे सीजन के लिए अपनी आधिकारिक जर्सी और टीम का अनावरण किया। केरल सरकार के परिवहन मंत्री सीपी जॉन ने फैंस और अदाणी-प्रायोजित कोम्बन क्लब के अधिकारियों की उत्साही भीड़ के सामने जर्सी का अनावरण किया और टीम का परिचय कराया।

भारत के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, कामिल पूरण पहली बार टी20 टीम में शामिल

IANS | September 19, 2026 11:44 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भारत दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 टीमों का ऐलान कर दिया है। कामिल पूरण को पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है, जबकि जॉन कैंपबेल हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं।

तीसरा टी20: बटलर का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

IANS | September 19, 2026 9:53 PM

मैनचेस्टर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया।

साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे का किया 'सूपड़ा साफ', पांचवें टी20 में 13 रनों से दर्ज की जीत

IANS | September 19, 2026 8:57 PM

बुलावायो, 19 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 13 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज को 5-0 से अपने नाम किया।

हालात के हिसाब से ढलना जरूरी होगा, वहां की पिच का भी कोई आइडिया नहीं है : श्रेयस अय्यर

IANS | September 19, 2026 8:37 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के टी20 इंटरनेशनल कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह आगामी एशियन गेम्स 2026 में अपनी पहली उपस्थिति को अनजान हालात में जल्दी ढलने और अफगानिस्तान पर भारत की हालिया 3-0 सीरीज जीत के बाद टीम में तालमेल बनाने के मौके के तौर पर देख रहे हैं।