एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, एमएमए में मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी

IANS | September 21, 2026 10:23 AM

नागोया, 21 सितंबर (आईएएनएस)। सुचिका तारियाल ने सोमवार को भारत के लिए इतिहास रच दिया। सुचिका एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में देश के लिए मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

एशियन गेम्स 2026: श्रीहरि नटराज ने किया 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालीफाई

IANS | September 21, 2026 9:15 AM

टोक्यो, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने सोमवार को एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने हीट में कुल मिलाकर संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया और 25.37 सेकंड का समय लिया।

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

IANS | September 21, 2026 8:43 AM

नागोया, 21 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

एशियन गेम्स 2026: टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से धोया, सुतीर्था-सिंड्रेला और श्रीजा की तिकड़ी ने किया कमाल

IANS | September 21, 2026 8:31 AM

नागोया, 21 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन की शुरुआत भारतीय टेबल टेनिस टीम ने धमाकेदार जीत के साथ की है। सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला की तिकड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा।

एशियन गेम्स 2026: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब

IANS | September 21, 2026 8:01 AM

निशिन, 21 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भिड़ंत श्रीलंका से होगी। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, श्रीलंकाई टीम एशिया कप 2026 के फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।

एशियन गेम्स: लॉकडाउन में पिता का बिजनेस हुआ ठप्प, बेचनी पड़ी जमीन; जिद्द और त्याग ने सोनम को दिलाई सफलता

IANS | September 20, 2026 10:45 PM

कोल्हापुर, 20 सितंबर (आईएएनएस)। सोनम मस्कर ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ टीम स्पर्धा में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। परिवार बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश है। सोनम ने पिता का बिजनेस ठप्प होने के बाद आर्थिक मुश्किलों के बीच कड़ी मेहनत करते हुए खुद को तपाया है।

जोश इंगलिस का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्व को 1 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

IANS | September 20, 2026 9:53 PM

हरारे, 20 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 1 विकेट के अंतर से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

पहला वनडे: तेजल-अनुष्का के बीच 126 रन की साझेदारी, भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 4 विकेट से हराया

IANS | September 20, 2026 8:30 PM

मोहाली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला-ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला-ए के खिलाफ अनाधिकारिक वनडे सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। यह मुकाबला रविवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया।

इलावेनिल वालरिवन: 8वीं क्लास में जागी शूटिंग में रुचि, सरकार से मिला भरपूर सपोर्ट

IANS | September 20, 2026 6:09 PM

अहमदाबाद, 20 सितंबर (आईएएनएस)। इलावेनिल वालरिवन ने 'एशियन गेम्स 2026' में रविवार को देश के लिए दो सिल्वर मेडल जीते। इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर पर निशाना साधा। इससे पहले, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ टीम स्पर्धा में देश को सिल्वर जिताने में अहम योगदान दिया।

एशियन गेम्स: 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में छठे स्थान पर रहे ऋषभ दास

IANS | September 20, 2026 5:10 PM

टोक्यो, 20 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स में रविवार को भारतीय तैराक ऋषभ दास ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में 54.77 सेकंड का समय लेकर छठा स्थान हासिल किया। चीन के जियायु जू ने (51.98 सेकंड) ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि हिदेकाजु ताकेहारा (53.93 सेकंड) ने सिल्वर और साउथ कोरिया के जुहो ली (53.94 सेकंड) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।