पहला टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीकी प्लेइंग इलेवन घोषित, हमजा और पैटरसन की वापसी
जोहान्सबर्ग, 14 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। रविवार से वांडरर्स स्टेडियम में शुरू होने जा रहे मैच में जुबैर हमजा और डेन पैटरसन की वापसी हुई है।