जय शाह दूसरी बार चुने गए आईसीसी के चेयरमैन, किंग खान ने दी शुभकामनाएं

IANS | November 16, 2026 8:00 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फिर से चेयरमैन चुने जाने पर जय शाह को बधाई दी। जय शाह एक बार फिर आईसीसी के चेयरमैन चुने गए हैं। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल होगा।

दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: अफगानिस्तान को मिला 418 रनों का विशाल टारगेट, सीरीज जीतने से 5 विकेट दूर जिम्बाब्वे

IANS | November 16, 2026 7:19 PM

शारजाह, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में जीत से 5 विकेट दूर है। 418 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम ने चौथे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल यह टीम जीत से 275 रन दूर है।

स्मैट 2026: मुंबई के मैच में चमके कप्तान सूर्या, शिवालिक ने तूफानी शतक जड़कर मिजोरम को हराया, पुडुचेरी-सौराष्ट्र भी जीते

IANS | November 16, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 में सोमवार को कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के दम पर मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट से मात दी। वहीं, शिवालिक शर्मा ने 39 गेंदों में 101 रन जड़कर बड़ौदा को मिजोरम के खिलाफ 8 विकेट से जीत दिलाई। इनके अलावा, पुडुचेरी और सौराष्ट्र ने भी अपने-अपने मैच जीते। आइए, इन मुकाबलों के बारे में जानते हैं।

यूसुफ पठान: पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय टीम का रहे हिस्सा, प्रदर्शन ने प्रभावित किया करियर

IANS | November 16, 2026 5:32 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज यूसुफ पठान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई। यूसुफ पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

स्मैट 2026: एमपी ने असम को 131 रनों से रौंदा, जेके-उत्तराखंड-यूपी ने भी जीते अपने मुकाबले

IANS | November 16, 2026 4:45 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 में सोमवार को मध्य प्रदेश ने कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत असम को 131 रनों से रौंदा। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश भी अपने-अपने मुकाबलों में विजेता रहे। आइए, इन मुकाबलों के बारे में जानते हैं।

'यह मेरे लिए गर्व का पल है, हमने दबाव को अच्छे से संभाला', भारत के अंडर-19 एशिया कप खिताब जीतने पर बोले काव्या

IANS | November 16, 2026 2:16 PM

अहमदाबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर अंडर-19 एशिया कप के खिताब को 9वीं बार अपने नाम किया। चैंपियन टीम का हिस्सा रहे काव्या पटेल ने खिताबी मुकाबले में टीम के दबाव को संभालने के तरीके की जमकर तारीफ की।

दोबारा आईसीसी अध्यक्ष चुने जाने पर जय शाह को मिथुन मन्हास और गौतम गंभीर ने दी बधाई

IANS | November 16, 2026 1:34 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने जय शाह को बधाई दी है। जय शाह को निर्विरोध रूप से दूसरे कार्यकाल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का फिर से अध्यक्ष चुना गया है। मन्हास और बिंद्रा ने क्रिकेट के वैश्विक विकास में उनके योगदान की सराहना की और लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों 2028 में क्रिकेट की वापसी से मिलने वाले अवसरों पर जोर दिया।

दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार

IANS | November 16, 2026 11:37 AM

दुबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जय शाह को दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का फिर से अध्यक्ष चुना गया है। बाली में हुई बैठकों के दौरान आईसीसी बोर्ड ने इस फैसले पर मुहर लगाई।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर आर अश्विन

IANS | November 16, 2026 10:15 AM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा। भारतीय टीम टी20 और वनडे के बाद टेस्ट में भी अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखन के इरादे से उतरेगी। आइए आपको उन पांच गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम

IANS | November 16, 2026 9:25 AM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा। टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम टेस्ट में भी दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड से उनके घर में पार पाना आसान नहीं होगा। आइए आपको उन पांच बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।