ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन भारत की ध्वजवाहक होंगी

IANS | July 18, 2026 5:23 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को 2026 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। दोनों दिग्गज एथलीट 23 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी में 126-सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करते हुए तिरंगा लेकर मार्च करेंगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

कोच का निर्देश, धैर्य और फोकस जापान ओपन फाइनल में पहुंचने की वजह: पीवी सिंधु

IANS | July 18, 2026 3:20 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की पीवी सिंधु ने शनिवार को जापान ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में पहुंचने का श्रेय फोकस, धैर्य और अपने कोच से मिले निर्देशों को दिया। सिंधु ने सेमीफाइनल में चीन की चेन युफेई को हराकर जापान ओपन के फाइनल में जगह बनाई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी

IANS | July 18, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। भारत के कुल 125 एथलीट स्कॉटलैंड के ग्लासगो में देश के लिए मेडल लाने के लिए जोर लगाते हुए नजर आएंगे। आइए आपको भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ियों के नाम बताते हैं।

'यह यकीन करना मुश्किल है', सचिन-कोहली ने सर गैरी सोबर्स के निधन पर लिखा भावुक पोस्ट

IANS | July 18, 2026 1:31 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के 89 साल की उम्र में बारबाडोस में निधन के बाद क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है। दुनिया भर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स ने खेल में सोबर्स के बेमिसाल योगदान को याद किया। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी सोबर्स को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक पोस्ट लिखा है।

फीफा वर्ल्ड कप: खिताबी मुकाबले में मेसी तोड़ सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में बनेंगे नंबर वन

IANS | July 18, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होगी। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के टारगेट पर पांच बड़े रिकॉर्ड्स होंगे, जिन्हें वह अपने नाम करना चाहेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप: स्पेन के लिए आई राहत भरी खबर, फाइनल मैच के लिए फिट हुए लामिन यामल

IANS | July 18, 2026 11:58 AM

न्यूयॉर्क, 18 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले स्पेन के लिए राहत भरी खबर आई है। अर्जेंटीन के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए टीम के युवा स्टार फॉरवर्ड लामिन यामल अब पूरी तरह फिट हैं। इस बात की जानकारी टीम के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने दी है।

जापान ओपन: चोट के कारण सेमीफाइनल मैच से हटीं चैन युफेई, पीवी सिंधु को मिला फाइनल का टिकट

IANS | July 18, 2026 10:58 AM

टोक्यो, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पीवी सिंधु शनिवार को जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंच गई हैं। चीन की दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी चैन युफेई सेमीफाइनल के बीच में ही चोट के कारण हट गईं, जिसके बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी को इस सीजन के पहले फाइनल का टिकट मिल गया।

तीसरे वनडे में यह इंग्लिश बल्लेबाज बन सकता है भारत के लिए बड़ा खतरा, लॉर्ड्स में दमदार है रिकॉर्ड

IANS | July 18, 2026 9:09 AM

लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। ऐसे में दोनों टीमें सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। हालांकि, तीसरे वनडे में जो रूट भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड: लॉर्ड्स में रनों के लिए संघर्ष करते हैं रोहित शर्मा, जानिए कैसा है रिकॉर्ड

IANS | July 18, 2026 8:18 AM

लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में खासतौर पर रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें होंगी। हालांकि, रोहित को यह मैदान 50 ओवर के फॉर्मेट में कुछ खास रास नहीं आता है।

भारत बनाम इंग्लैंड: लॉर्ड्स में दांव पर होगी सीरीज, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

IANS | July 18, 2026 7:31 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश इस ऐतिहासिक मैदान पर सीरीज को अपने नाम करने की होगी।