बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, केशव महाराज बने कप्तान
जोहानसबर्ग, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी केशव महाराज करेंगे। 1 दिसंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी मुख्य टीम के कई खिलाड़ियों को आराम दिया है, जिसके चलते एक तरह से बी-टीम मैदान में उतरेगी।