नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत-ए ने रचा इतिहास, दर्ज की लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत
दोहा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-ए ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 306 रनों से रौंदा। भारत-ए से मिले 333 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की पूरी टीम सिर्फ 26 रन बनाकर सिमट गई। टीम के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।