चाइना ओपन: एलिसे मर्टेंस ने कोको गॉफ को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

IANS | October 7, 2026 7:40 PM

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। एलिसे मर्टेंस ने बुधवार को कोको गॉफ के खिलाफ 'चाइना ओपन' के चौथे राउंड में 6-3, 6-3 से शानदार जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ मर्टेंस ने अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ लगातार पांच हार का सिलसिला भी खत्म किया।

'आपके नेतृत्व में दस साल शानदार रहे', हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर बोलीं मंधाना और जेमिमा

IANS | October 7, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना और मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को शुभकामनाएं दी हैं।

'खास पलों से भरा रहा सफर', बीसीसीआई ने अजीत अगरकर को दी शुभकामनाएं

IANS | October 7, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। अगरकर का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगरकर को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रमोद भगत, भाविना पटेल आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स के लिए फ्लैग बियरर बनाए गए

IANS | October 7, 2026 6:40 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और भाविना पटेल 18 अक्टूबर को जापान के नागोया में होने वाले आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर के तौर पर भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'यूथ टेस्ट मैच' में 14 विकेट, आखिर कौन हैं तन्मय बलोदा?

IANS | October 7, 2026 6:07 PM

अहमदाबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज तन्मय बलोदा ने कुल 14 विकेट हासिल किए।

डीसी के लिए अपना बेस्ट दूंगा, हम किसी भी फ्रेंचाइजी को हराने में सक्षम: सौरव गांगुली

IANS | October 7, 2026 6:02 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के नए हेड कोच सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा कि वह अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हैं। गांगुली ने आने वाले आईपीएल सीजन में फ्रेंचाइजी को सफल बनाने के लिए अपना बेस्ट देने का वादा किया।

सिर्फ 9 दिनों में वनडे और टी20 फॉर्मेट में डेब्यू, अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी होगी नमन धीर से आस

IANS | October 7, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑलराउंडर नमन धीर को सिर्फ 9 दिनों में सीमित ओवरों के दोनों फॉर्मेट में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में भी शामिल कर लिया गया है। हरफनमौला खिलाड़ी नमन धीर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन ऑफब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।

'श्रेयस अय्यर पूरे फ्लो में थे, नमन धीर बहुत आगे जाएंगे': ईशान किशन

IANS | October 7, 2026 4:39 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेला गया पहला टी20 मैच 8 विकेट से जीता। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जहां 43 गेंदों पर 102 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं अपना डेब्यू कर रहे नमन धीर ने 3 विकेट लिए। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अय्यर और धीर की तारीफ की है।

आईसीसी रैंकिंग: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की टॉप-10 बल्लेबाजों में एंट्री

IANS | October 7, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने वनडे और टी20 के टॉप-10 बल्लेबाजों में एंट्री की है।

रूस के खिलाफ भारतीय महिला फुटबॉल टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी: हेड कोच क्रिस्पिन छेत्री

IANS | October 7, 2026 3:28 PM

कोलकाता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 8 और 11 अक्टूबर को रूस के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलने हैं। दुनिया की 69वीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम के लिए 27वीं रैंकिंग वाले रूस के खिलाफ खेलने का मौका काफी अहम है। भारतीय टीम के कोच क्रिस्पिन छेत्री ने कहा है कि मैच के दौरान हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।