संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

IANS | October 11, 2026 8:14 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर संजय मिश्रा रविवार को ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपना अनुभव साझा किया। संजय मिश्रा ने कहा कि आज नवरात्रि का पहला दिन है और इस खास मौके पर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। अभिनेता ने अपनी फिल्म का पोस्टर भगवान के चरणों में अर्पित किया।

गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, उदयपुर के कलाकार ने तरबूज पर बनाया दिवंगत एक्टर का पोर्ट्रेट

IANS | October 11, 2026 7:31 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक का माहौल है। कलाकारों से लेकर आम लोग तक, उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। वहीं राजस्थान के उदयपुर के आर्टिस्ट और शेफ हर्षवर्धन सिंह ने नाना पाटेकर को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तरबूज पर एक्टर का पोर्ट्रेट बनाया।

फिल्म ‘सहिया’ को सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र न मिलने के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे निर्माता एवं निर्देशक संजय शर्मा, 14 अक्टूबर को सुनवाई

IANS | October 11, 2026 7:16 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘सहिया’ के निर्माता एवं निर्देशक संजय शर्मा ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा उनकी फिल्म को प्रमाणपत्र देने से इनकार किए जाने के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई 14 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। संजय शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल तथा अधिवक्ता मोहम्मद हैदर और मोहम्मद तलहा पैरवी करेंगे।

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

IANS | October 11, 2026 5:50 PM

अयोध्या, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। भगवान राम के दर्शन के बाद उन्होंने इसे अपने लिए दिव्य और पवित्र अनुभव बताया। कंगना ने कहा कि अयोध्या की पवित्र धरती पर आने और रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिलना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने राम मंदिर की खूबसूरती और उसके विशाल परिसर की भी तारीफ की।

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर फैंस ने की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना

IANS | October 11, 2026 5:06 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा और उन्हें बर्थडे विश किया। किसी ने उन्हें अपना भगवान बताया, तो किसी ने उनके जीवन और सिद्धांतों को अपनी प्रेरणा कहा।

नाना पाटेकर मौत मामला : फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नेचुरल डेथ की पुष्टि, बंद होगा केस

IANS | October 11, 2026 4:58 PM

पणजी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), बाम्बोलिम की फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह मैसिव हार्ट अटैक बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी। गोवा पुलिस ने आईएएनएस से इसकी पुष्टि की है।

मुनव्वर फारूकी की कॉमेडी में खो जाती हैं सोनाली बेंद्रे, बोलीं-'भूल जाती हूं कि मुझे शो होस्ट करना है'

IANS | October 11, 2026 4:35 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों 'पति पत्नी और पंगा' के दूसरे सीजन में होस्ट के तौर पर वापसी कर रही हैं। पहले सीजन में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ होस्टिंग करने का उनका अनुभव काफी मजेदार रहा था। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने कहा कि मुनव्वर का ह्यूमर इतना अच्छा है कि कई बार वह उनकी बातें सुनने में खो जाती हैं और हंसने लगती हैं। ऐसे में उन्हें याद ही नहीं रहता कि उन्हें शो होस्ट भी करना है।

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

IANS | October 11, 2026 2:53 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रजत बेदी ने इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर लड़कियों के माता-पिता के लिए एक खास मैसेज शेयर किया। उन्होंने सभी पैरेंट्स से अपील की कि वे बेटियों और बेटों के साथ समान बर्ताव करें और लड़कियों को अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद लेने की आजादी दें।

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए पवनदीप राजन, बोले- 'दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे'

IANS | October 11, 2026 2:50 PM

पटना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। कई कलाकार उनके काम के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को भी याद कर रहे हैं। गायक पवनदीप राजन ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि नाना भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनसे मिली सीख आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

IANS | October 11, 2026 2:47 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन के सिलसिले में उनके और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह प्रदर्शन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था।