राहुल, प्रियंका और अखिलेश को रियलिटी शो में लाना चाहते हैं तेज प्रताप यादव, 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर आने की बताई वजह
मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में तेज प्रताप यादव का सफर अचानक खत्म हो गया। जन शक्ति जनता दल के नेशनल प्रेसिडेंट तेज प्रताप को कानूनी मुश्किलों और कोर्ट में चल रहे मामलों की वजह से शो छोड़ना पड़ा। शो से उनकी विदाई भावुक रही।