फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अपने अनुभवों और भावनाओं को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर उन्होंने दोस्ती जैसे खूबसूरत रिश्ते को लेकर एक भावुक संदेश दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि जिंदगी में सच्चे दोस्तों की मौजूदगी कितनी खास होती है।