'बड़े सपने देखिए, लेकिन आज को कम न समझें', अरमान मलिक ने गाने 'सब्र' के जरिए दिया खास संदेश
मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगर अरमान मलिक का मानना है कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए बड़े सपने देखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सब्र रखना और अपने पास मौजूद चीजों के लिए शुक्रगुजार होना भी है। कई बार हम दूसरों की कामयाबी देखकर अपने सफर की तुलना उनसे करने लगते हैं, लेकिन हर किसी की जिंदगी का रास्ता अलग होता है। अरमान ने अपने नए गाने 'सब्र' के जरिए इसी बात को सामने रखने की कोशिश की है।