'तीन तलाक, 370 और राम मंदिर…', पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पर मनोज मुंतशिर ने गिनाईं उपलब्धियां

IANS | October 7, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक से जुड़े लोग उनके लंबे राजनीतिक सफर और नेतृत्व को लेकर अपनी राय साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के कार्यकाल की कई उपलब्धियों का जिक्र किया।

जब रात डेढ़ बजे दिलीप कुमार के घर पहुंच गए राज कुमार, 'गंगा जमुना' को देख बोले- 'मुल्क में सिर्फ दो ही एक्टर...'

IANS | October 7, 2026 4:55 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता राज कुमार की आवाज, डायलॉग बोलने का अंदाज और पर्दे पर मौजूदगी ऐसी थी कि कुछ ही पलों में दर्शकों का ध्यान उनकी तरफ चला जाता था। वह अपने पसंदीदा कलाकारों की खुलकर तारीफ करने से कभी पीछे नहीं हटे। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से जुड़ा है, जो अभिनेता रजा मुराद ने बताया था।

प्रिंस नरूला को गेम खेलते देख युविका चौधरी का भी मचल उठा मन, बोलीं- 'उन्हें एंजॉय करते देखा तो मैं भी आ गई'

IANS | October 7, 2026 3:57 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस युविका चौधरी हाल ही में अपने पति और एक्टर प्रिंस नरूला के साथ 'इंडियन गेम शो' में नजर आईं। शो में दोनों ने साथ मिलकर खूब मस्ती की और गेम्स का मजा लिया। युविका ने बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने का फैसला किया।

हर कमेंट को दिल पर लेने की जरूरत नहीं, खुद को आपसे बेहतर कोई नहीं जानता- अद्रिजा रॉय

IANS | October 7, 2026 3:09 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'अनुपमा' में राही का किरदार निभा रहीं टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे से पहले मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी भावनाओं को समझें, जरूरत पड़ने पर ब्रेक लें और अपनी मानसिक शांति को प्राथमिकता दें।

'अंदर भेजे में कुछ नहीं था', बिना हेलमेट के कैसे करते थे तूफानी गेंदबाजों का सामना, गावस्कर ने कपिल के शो में खोला राज

IANS | October 7, 2026 2:35 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 5 में दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री साथ दिखाई देंगे। दोनों कपिल शर्मा के साथ क्रिकेट से जुड़े पुराने किस्से, ड्रेसिंग रूम की मजेदार बातें और अपने करियर की यादें शेयर करते नजर आएंगे। खास बात यह है कि रवि शास्त्री पहली बार इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी ग्रेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी

IANS | October 7, 2026 1:56 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना की 80वीं जयंती पर फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके पुराने फिल्मों के सीन और गाने शेयर कर उन्हें याद किया। इसी बीच एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यूजर ने विनोद खन्ना और अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल की फिल्म 'हाथ की सफाई' के लोकप्रिय गाने 'वादा कर ले सजना' की एक क्लिप शेयर की। इस वीडियो में दोनों कलाकार साथ नजर आ रहे हैं।

सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग

IANS | October 7, 2026 1:45 PM

हैदराबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'दादा' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों कर्नाटक के मैसूर में चल रही है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी

IANS | October 7, 2026 12:57 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

पीएम मोदी की जनसेवा व सुशासन के 25 साल पर मनोरंजन जगत के सितारों ने दी दिल से बधाई

IANS | October 7, 2026 12:49 PM

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर अपने सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मनोरंजन जगत के सितारों ने आईएएनएस के साथ बातचीत में पीएम मोदी को उनके जनसेवा में दिए योगदान के लिए बधाई दी।

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख जमा करने को सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

IANS | October 7, 2026 12:20 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेक बाउंस के सात मामलों में सजा का सामना कर रहे अभिनेता राजपाल यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की ओर से बताया गया कि 2 करोड़ रुपए जमा करने की शर्त के तहत 1 करोड़ 15 लाख रुपये की रकम का इंतजाम हो चुका है। वहीं, बाकी 85 लाख रुपये जमा करने के लिए एक जमीन के खरीदार का हवाला दिया गया है।