बेटी की बीमारी को याद कर भावुक हुए राकेश रोशन, बोले-'कई बार अकेले में रोया लेकिन उसके सामने हमेशा मुस्कुराया'

IANS | August 6, 2026 4:07 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता राकेश रोशन ने अपनी जिंदगी के एक ऐसे मुश्किल दौर को याद किया, जब उनकी बेटी सुनैना रोशन कैंसर, फैटी लिवर और दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उस समय एक पिता के तौर पर वह अंदर से पूरी तरह टूट गए थे, लेकिन बेटी के सामने हमेशा मुस्कुराते हुए नजर आते थे ताकि उसका हौसला बना रहे।

मां के 75वें जन्मदिन पर भावुक हुए राज कुंद्रा, बोले- 'आपके हर त्याग का कर्ज कभी नहीं चुका पाऊंगा'

IANS | August 6, 2026 3:04 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अपनी मां के 75वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी मां के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त किया। राज ने कहा कि उनकी मां ने पूरी जिंदगी उनके लिए जो त्याग, संघर्ष और निस्वार्थ प्रेम किया है, उसका कर्ज वह कभी नहीं चुका सकते। वहीं, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी सास उषा रानी कुंद्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी 'सबसे अच्छी दोस्त' और 'सबसे बड़ी चीयरलीडर' बताया।

'आवारापन-2' का ट्रेलर रिलीज, 20 साल बाद शिवम पंडित की दमदार वापसी

IANS | August 6, 2026 2:15 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इमरान हाश्मी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन-2' के मेकर्स ने गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर के जरिए अभिनेता इमरान हाशमी ने शिवम के किरदार से वापसी की है।

माधुरी दीक्षित से शादी वाले किस्से पर सुरेश वाडेकर ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बताया क्या थी असली बात

IANS | August 6, 2026 1:40 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सुरों की दुनिया में अपनी मीठी और सधी हुई आवाज से पहचान बनाने वाले सुरेश वाडेकर का नाम भारतीय संगीत के बड़े गायकों में लिया जाता है। उन्होंने कई ऐसे गीत गाए जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। हालांकि संगीत के सफर के अलावा उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा भी सालों तक सुर्खियों में रहा। कहा जाता रहा कि एक समय बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए सुरेश वाडेकर का रिश्ता आया था लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि, बाद में सुरेश वाडेकर ने इस चर्चित किस्से पर अपनी बात रखते हुए अलग कहानी बताई।

काम मांगने पहुंचे केष्टो मुखर्जी का बिमल रॉय ने लिया अनोखा ऑडिशन, कुत्ते की आवाज ने बदल दी किस्मत

IANS | August 6, 2026 1:36 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। 7 अगस्त 1925 को कोलकाता में जन्मे केष्टो मुखर्जी हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने छोटे-छोटे किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में बड़ी जगह बनाई। पर्दे पर उनका मासूम चेहरा और शराबी की अनोखी एक्टिंग आज भी लोगों को याद है। इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। संघर्ष के दिनों में उन्होंने कई दिग्गज फिल्मकारों के दरवाजे खटखटाए। इन्हीं दिनों उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सामने आया, जब मशहूर निर्देशक बिमल रॉय ने उनसे कुत्ते की आवाज निकालने के लिए कहा था।

200 करोड़ ठगी मामला: मकोका केस में लीना पॉलोस की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला टला, तीन माह बाद होगी सुनवाई

IANS | August 6, 2026 1:11 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए की कथित ठगी और वसूली से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोस की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। अदालत ने फिलहाल उनकी जमानत याचिका पर अंतिम फैसला नहीं दिया है, लेकिन निचली अदालत को निर्देश दिया है कि वह मामले से जुड़े महत्वपूर्ण गवाहों की गवाही तीन महीने के भीतर पूरी करे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद ही जमानत याचिका पर आगे सुनवाई की जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई करीब तीन महीने बाद होगी।

संजय कपूर संपत्ति विवाद में सुलह के आसार, सुप्रीम कोर्ट ने 2 नवंबर तक बढ़ाई मध्यस्थता अवधि

IANS | August 6, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से कानूनी लड़ाई में उलझे कपूर परिवार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि विवाद को बातचीत और आपसी सहमति के जरिए सुलझाया जा सकता है। कोर्ट ने संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया कपूर के बीच चल रही मध्यस्थता प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

गुलशन बावरा: रंगीन शर्ट और बिखरे बाल देख फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा 'बावरा', ऐसे बने हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार

IANS | August 6, 2026 10:28 AM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। गुलशन बावरा का जन्म 12 अप्रैल 1937 को लाहौर से 30 किलोमीटर दूर शेखूपुरा (अब पाकिस्तान) में हुआ था। विभाजन की इस विभीषिका के बाद गुलशन का पालन-पोषण जयपुर में उनकी बड़ी बहन ने किया। इसके बाद वे दिल्ली आ गए, जहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की और इसी दौरान कविताएं लिखने की शुरुआत की।

'इसे कुर्बानी मत कहिए…', शिवांगी जोशी के लिए फाइनलिस्ट की जगह छोड़ने पर बोले हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

IANS | August 5, 2026 7:27 PM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने जो फैसला लिया, उसने न सिर्फ दर्शकों बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी। हर्षद ने अपनी फाइनलिस्ट की जगह छोड़कर शिवांगी जोशी को पहला फाइनलिस्ट बनने का मौका दिया। इस फैसले के बाद जहां कुछ लोगों ने उनकी दोस्ती की जमकर तारीफ की, वहीं कई लोगों ने शिवांगी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

'वह मुझे कभी बेटी तो कभी छोटी बहन की तरह मानते थे', प्रदीप रावत को याद कर स्मृति खन्ना हुईं भावुक

IANS | August 5, 2026 6:22 PM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत को भावुक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि फिल्मों की दुनिया से शुरू हुई पहचान धीरे-धीरे एक ऐसे रिश्ते में बदल गई, जो परिवार जैसा बन गया था। वह हमेशा उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते थे और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाते थे।